लास लाजास सेंचुरी चर्च 1916 से 1949 के बीच में बनाया गया। यह रिवर के ऊपर बनाया गया है, जो बहुत ही ब्यूटीफुल है। इससे एक कहानी भी जुड़ी हुई है। माना जाता है कि यहां पर मैरी खुद प्रकट हुई थी। कहानी के अनुसार, मारिया नाम की एक महिला जो अपने गूंगे बहरे बच्चे को पीठ पर लेकर पहाड़ चढ़ती थी। उसी ने यहां घूमते हुए मैरी की रहस्यमयी तस्वीर की खोज की। इसके बाद यहां पर चर्च का निर्माण किया गया।