26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविवार की छुट्टी का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जाए

रोहतक में बनी यह झील दिल्ली के पीरगढ़ी से 55 किलोमीटर दूर है। 132 एकड़ में फैली यह झील का बेहद शांत वातावरण आपको बेहद भाएगा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Feb 14, 2016

Tilyar Lake

Tilyar Lake

जयपुर। दिल्ली-एनसीआर में अगर आप एक दिन की छुट्टी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी, बल्कि आपको तरोताजा भी कर देगी। जानिए ऐसी जगह जहां जाकर आपकी आत्मा कहेगी वाह...!

तिल्यार लेक: रोहतक में बनी यह झील दिल्ली के पीरगढ़ी से 55 किलोमीटर दूर है। 132 एकड़ में फैली यह झील का बेहद शांत वातावरण आपको बेहद भाएगा। इस लेक में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आंखों को सुकून देने वाली यहां की ग्रीनरी आपको भा जाएगी। यहां लंबा-चौड़ा खूबसूरत लॉन आपको घंटों बैठने को मजबूर कर देगा।

तिल्यार लेक आने पर खाने-पीने के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा। यहां एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट हैं तो बार भी आपको मदहोश करने के लिए हैं। तिल्यार लेक गर्मियों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, जबकि ठंड में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है।

जानवरों को करीब से देखने का शौक हो तो तिल्यार लेक के पास बने मिनी जू भी जा सकते हैं। जू में शेर, से लेकर बाघ तक हैं। एक दिन के लिए घूमना हो तो तिल्यार लेक फैमिली के साथ घूमने के लिए लाजवाब जगह है। यहां बच्चे टॉय ट्रेन की सैर का भी मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image