19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टारप्लस के नए शो ‘करणसंगिनी’ में दिखाई देगी उरुवी, करण और अर्जुन की प्रेम कथा

'करणसंगिनी' में महाभारत के पात्र करण, अर्जुन और पुष्य साम्राज्य की महारानी उरुवी की त्रिकोणिय प्रेम कथा को एक नए और खूबसूरत अंदाज में छोटे पर्दे पर पेश किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Sep 22, 2018

Star Plus to launch new fiction series 'Karn Sangini'

'करणसंगिनी' में महाभारत के पात्र करण, अर्जुन और पुष्य साम्राज्य की महारानी उरुवी की त्रिकोणिय प्रेम कथा को एक नए और खूबसूरत अंदाज में छोटे पर्दे पर पेश किया जाएगा।

मुंबई। स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया मायथोलॉजिकल शो 'करणसंगिनी शुरू होने जा रहा है। इस शो में महाभारत की पौराणिक कथा के एक अनजाने पहलू को दिखाया जाएगा। यह शो पूरी तरह से मायथो-रोमांस पर आधारित होगा। 'करणसंगिनी' में महाभारत के पात्र करण, अर्जुन और पुष्य साम्राज्य की महारानी उरुवी की त्रिकोणिय प्रेम कथा को एक नए और खूबसूरत अंदाज में छोटे पर्दे पर पेश किया जाएगा।

'करणसंगिनी' शो एक काल्पनिक कहानी है जोकि लेखिका कविता काने की चर्चित किताब ‘कर्णस वाइफः द आउटकास्ट क्वीन’ पर आधारित है। स्टारप्लस के इस शो के निर्माता शशि मित्तल और सुमित मित्तल हैं। शशि और सुमित मित्तल की जोड़ी इससे पहले ‘दीया और बाती', 'पहरेदार पिया की' आदि शो का निर्माण कर चुके हैं। अपने नये शो 'करणसंगिनी' के बारे में प्रोड्यूसर और राइटर मित्तल बंधूओं ने बताया कि 'करणसंगिनी' कर्ण और उनकी संगिनी उरुवी की एक अनकही प्रेम कहानी है। यह शो एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाएगा जोकि सारे वर्ग और समाज के बंधनों को तोड़ता है। यह शो बताता है कि सारी विपरीत परिस्थितियों से लड़कर प्यार की ही जीत होती है।

'करणसंगिनी' में तेजस्वी प्रकाश वयंगकर, आशिम गुलाटी, किंशुक वैद्य, सायंतनी घोष, मदिराक्षी मुंडले और पारस छब्बर, करण शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष 'करणसंगिनी' में कुंती का किरदार निभाएंगी। इसके साथ ही शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य शो में अर्जुन के किरदार में दिखाई देखें। तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर शो में करण की संगिनी राजकुमारी उरुवी के किरदार में दिखाई देंगी। इसके आलावा असीम गुलाटी करण का किरदार निभाएंगे। मदिराक्षी मुंडले द्रौपदी, करण शर्मा भगवान कृष्ण, परास छब्बर दुर्योधन के किरदारों में दिखाई देंगे। 'करणसंगिनी' अक्टूबर में शुरू होगा।

'करणसंगिनी' शो राजकुमारी उरुवी की अनकही दास्तां सुनाएगा, जिसने अपने प्यार को चुना और सारी बाधाओं के बावजूद उसके साथ डटी रही। साम्राज्य पुष्य की राजकुमारी उरुवी की मां अपनी बेटी की शादी पांडवों के महान योद्धा अर्जुन से कराने का वचन कुंती को देती है। लेकिन उरुवी करण को पसंद करती है।करण स्वर्ण कवचधारी एक महान योद्धा है। उसके बाल चमकीले हैं और व्यक्तित्व दमदार है। वह महान तीरंदाज अर्जुन को चुनौती देता है। सूत पुत्र करण का यह दांव देखकर सारे हैरान रह जाते हैं, लेकिन उरुवी उसे देखते ही अपना दिल दे बैठती है। उसे शायद ही इस बात का अंदाजा होता है कि वह जिसे हमसफर बनाना चाहती है, उसके साथ होने से उसका सर्वस्व खत्म हो जाएगा।