31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से फिर KBC का जादू, इन 5 लोगों ने बुना शो का ताना-बाना

शो की टैगलाइन है- 'अड़े रहो'
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 19 Aug 2019, 12:34 PM IST

AMITABH BACHCHAN IN KBC

AMITABH BACHCHAN IN KBC

फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है। सोनी टीवी पर रात 9 बजे से शुरु होने जा रहा यह शो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार शो में बिग बी' की ड्रेस और शो की म्यूजिक में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। यह शो अमिताभ बच्चन की यूनिक एंकरिंग के लिए जाना जाता है। शो में वह जिस तरह से वे कंटस्टेंट्स से हंसी-मजाक करते हैं वह दर्शकों को खूब रास आता है। खास तौर पर 'बिग बी' की पंचलाइन 'देवियों और सज्जनो' तो शो की पहचान बन गई है। सक्सेसफुल होने के लिए, अपने फैसले पर डटे रहने के लिए जीवन में आगे बढऩे का संदेश देते हुए इस बार 'अड़े रहो' की टैग लाइन दी गई है। सामने आए प्रोमो में बताया गया है कि आप अपने जीवन में जो फैसले लेते हैं उसमें अगर मेहनत और लगन से काम करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी और आपका भी टारगेट 'केबीसी' में जाना और ईनामी राशि जीतना है तो अपने ज्ञान पर अड़े रहिए। इस बार के शो के नए फॉर्मेट को लेकर ५ लोगों की भूमिका सामने आ रही हैं जिनका वीडियो सोनी टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।


1. संदीप कौल (फ्लोर मैनेजर)

पहले सीजन से 'केबीसी' के साथ जुड़े हुए संदीप कोल इस शो के फ्लोर मैनेजर हैं। शो के बारे में संदीप का कहना है, 'तब से अब तक यह शो काफी बदल चुका है। 'केबीसी' की दुनिया की में सबकुछ होता है। देखने में बहुत ङ्क्षसपल लगता है लेकिन मजा बहुत आता है। मेरे लिए यह शो सबसे खास है। यह शो बहुत अलग है क्योंकि यह आपको एंटरटेन करता है साथ ही आपको नॉलेज देता है।' संदीप ने बिग बी के बारे में भी बोला, 'अमिताभ बच्चन एक लीजेंड हैं। लेकिन सेट पर वह जिस तरह से क्रू मेंबर्स और दर्शकों से बर्ताव करते हैं वह हमें सिखाता है कि जब वह इतने विनम्र हो सकते हैं तो आखिर हम कौन हैं।'


2. अरुण शेषकुमार (डायरेक्टर)

शो के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने बताया, 'पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक अमित जी की एनर्जी 11गुना बढ़ गई है। उनकी सभी के साथ इनवोलमेंट देखकर बेहद मजा आता है।' उन्होंने आगे कहा, 'आपके लिए तो यह शो रात 9 बजे शुरू हो जाता है लेकिन हमारे लिए शो सुबह 9 बजे शुरू होता है। वह पल आता है जब अमित जो फ्लोर पर आते हैं और कहते हैं अरुण क्या सब सेट है? क्या शुरू कर सकते हैं? वो एक बहुत सुंदर खूबी है जहां एक कंटस्टेंट आता है अपनी जर्नी बताता है, एंटरटेन करता है और अपने नॉलेज से दुनिया के कई लोगों को अपना ज्ञान बांटकर जाता है। यह सही मायने में ज्ञान का जश्न है। इस सीजन में बहुत कुछ नया है। एक नया कैमरा आया है बगी कैमरा। यह बहुत ही अच्छा डिवाइस है। जो बहुत ही खूबसूरत शॉट्स लेता है।'

3. सुजाता संघमित्रा (शो रनर)

साल 2000 से केबीसी से जुड़ी हुईं सुजाता संघमित्रा शो में पहले एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थी फिर सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर, फिर क्रिएटिव डायरेक्टर और शो रनर हैं। सुजाता ने केबीसी के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया, 'आज भी ऐसा नहीं होता है कि हां आज शूट है, आज भी हम वैसे ही अलर्ट हैं क्योंकि वे ( अमिताभ बच्चन ) आज भी वैसे ही हैं। वे आज भी वैसे ही रिअर्सल करते हैं जैसे १९ साल पहले करते थे।' सुजाता ने शो की तीन खूबियों के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा, ' पहला- यह क्विज जरुर है। हम कोशिश करते हैं कि सवालों को जितना करेंट रखे। दूसरा- कंटस्टेंस के तौर पर भी यह शो बेहद खास है। इस बार हम 8 शहरों में ऑडिशन के लिए गए थे। तो सर ( अमिताभ बच्चन) के लिए यह एक जगह है जहां वे हिंदूस्तान से मिलते हैं। तीसरा, जब हमने रियलिटी शुरू की और कंटस्टेंट्स के लाइफ में घुसना शुरू किया। इसने शो में काफी नयापन लाया।'


4. आरडी तैलंग (शो के राइटर )

शो के राइटर आरडी तेलंग का कहना है कि 'केबीसी' दूसरे शोज से अलग हैं क्योंकि 'केबीसी' शो नहीं है। 'केबीसी' उम्मीद है। 'केबीसी' उनके सपने हैं। 'केबीसी' उनके जिंदगी बदलने का एक जरिया है। ये एक आम इंसान की उम्मीद है। शो तो मैंने काफी लिखे हैं लेकिन 'केबीसी' को लिखना मुश्किल था क्योंकि हम एक नई तरह की भाषा को शुरू कर रहे थे। जिसकी लिखावट अलग थी। जहां पर आदर, आदाब, अभिनंदन जैसे शब्द इस्तेमाल होते हों। साथ ही उनके लिए लिखना जो लेखन की फैमिली से आया हो, अपने आपमें एक बहुत बड़ी चुनौती थी। आरडी ने बताया कि जब वह इस शो से जुड़े थे तो तब तक वे इंडस्ट्री में पैर जमा चुके थे। वह खुद का लिखा पढ़ते नहीं थे तो जब उन्होंने शुरू में स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन को दी तो उन्होंने कुछ गलतियां निकाली। फिर जब 3-4 दिन तक लगातार ऐसा हुआ तो उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि अगर आप आज की अपनी गलतियां नहीं सुधारेंगे तो यह आपकी आदत पड़ जाएगी और गलतियां सुधारी जा सकती है लेकिन आदत नहीं।

5. प्रिया पाटिल ( सेलिब्रेटी स्टाइलिश )

सेलिब्रेटी स्टाइलिश प्रिया पाटिल ने बताया, 'मैं केबीसी के लिए ७ साल से स्टाइल कर रही थी। मुझे हमेशा बच्चन जी के लिए डिजाइन करना था और पिछले साल बच्चन जी ने मुझे वह मौका दिया जो मेरी जिदंगी का यादगार बन गया।' इस सीजन में अमिताभ बच्चन का लुक थ्री पीस सूट ही रहेगा। लेकिन इसमें टाई के साथ खास एक्पैरिमेंट किया जाएगा। अमिताभ बच्चन के सूट इटली से इम्पोर्ट किए जाएंगे। सूट के कलर सॉलिड शेड में होंगे।

झलक

ऐसी खबरें है कि इस बार की भी प्राइज मनी 7 करोड़ रुपए रखी गई है। इस सीजन में सवालों को दोहराया नहीं जाएगा साथ ही शो के प्रारूप में कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। वहीं सामने आए प्रोमो में 'बिग बी' कंटस्टेंट्स के साथ उनकी और अपनी पर्सनल लाइफ पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में शो से जुड़े एक कार्यक्रम में 'बिग बी ने यह भी कहा था कि शो में आने वाले कंटस्टेट्स से उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है।