4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TV न्यूज

छोटा बच्चा बन अब्दु ने दिखाया अपना क्यूट अंदाज, वीडिया ने जीता फैंस का दिल

बिग बॉस 16 के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस शो के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब्दु ने खुद का एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में 3 फिट के अब्दु छोटा बच्चा बनकर बेड पर लेटे हुए हैं। बेबी बने अब्दु इस दौरान अपनी फेमस लाइन 'चालाक ब्रो, यू आर वेरी चालाक' बोलते हुए नजर आए। इसके अलावा वह बच्चे की तरह रोने की भी एक्टिंग करते दिख रहे हैं।

Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 24, 2023