5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आए अरविंद त्रिवेदी,#RavanOnTwitter हुआ ट्रेंड

रामायण ( Ramyana ) के रावण अरविंद त्रिवेदी ( Arivind Trivedi ) ने ट्विटर बनाया अकाउंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #RavanOnTwitter
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Apr 19, 2020

अरविंद त्रिवेदी ने खोला ट्विटर पर अकाउंट

अरविंद त्रिवेदी ने खोला ट्विटर पर अकाउंट

नई दिल्ली। 90 के दशक की 'रामायण' ( Ramayana ) का दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण हो चुका है। रामायण के सभी पात्र एक बार से लाइम लाइट में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर रामायण की चर्चा हो रही है। फैंस की डिमांड के बाद अरूण गोविल ( Arun Govil ) और दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) ने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर डेब्यू कर लिया है। लेकिन अब राम और सीता की एंट्री के बाद रामायण के रावण यानी की अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) भी सोशल मीडिया पर आ चुके हैं।

अरविंद त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री मारी है। ट्विटर पर जैसे ही उन्होंने अपना अकाउंट बनाया। वैसे #RavanOnTwitter हैशटैग ट्रेंड करने लगा। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूं। यह मेरी Original ID है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस #tweet को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं नि:संकोच उन्हें #Follow करूंगा। जय सियाराम, ऊँ नम:शिवाय।

बता दें रामायण के दशानन अरविंद त्रिवेदी 82 साल के हो चुके हैं। उनके पूरे करियर की खास बात ये रही कि रावण का रोल करने के बाद भी वो दर्शकों को काफी पंसद आए। आज भी उनकी हंसी को सुन दर्शक काफी याद करते हैं। हाल ही उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थी। जिसमें वो सीतार हरण के दौरान खुद ही भावुक हो गए थे और हाथ जोड़ने लगे। दर्शक आज भी दशानन के अवतार में उन खूब पसंद करते हैं।