Actor Gaurav Chopra Shared His Son Prince Chopra Photo On Social Media
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा के घर नन्हे मेहमान की एंट्री हो चुकी है। कुछ समय पहले ही गौरव और उनकी पत्नी हितिश चेरांदा एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। ऐसे में गौरव के फैंस ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वह अपने बेटे के चेहरे को दिखांए और उसका नाम भी उनके साथ शेयर करें। वहीं आज एक्टर ने अपने फैंस की यह विश भी पूरी कर दी। कुछ समय पहले ही एक्टर ने अपने बेटे की पहली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। जिसने सबका दिल छू लिया है।
View this post on InstagramA post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on
एक्टर गौरव चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने बेटे संग दो तस्वीरें पोस्ट की है। पहली फोटो में उनका बेटा सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीरें में वह अपने बच्चे को गोद में लिए हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए गौरव ने कैप्शन में लिखा है कि 'उनके घर एक नन्हा कुंवर...चांदनी के हसीन रथ पर सवार।' उन्होंने पोस्ट में अपने शो उतरन की यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि 'शो में आरपीआर ने बच्चे को घर लाते हुए यही गाना गाया था। काश वह उस एहसास की सच्चाई को महसूस करते पाते। जैसे कि वह इस एंजल के स्वागत करते हुए महसूस कर रहे हैं। जो उनके जीवन में पक्की जमीन पर बारिश के रूप में आया है।'
गौरव ने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा है 'कि एक माह पहले उनकी मां उन्हें छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह गई थीं, लेकिन वह जानते हैं कि वह प्रिंस चोपड़ा यानी कि उनके पोते को गोद में लेने के लिए उनके आसपास ही हैं। वह हमेशा अपनी मां का आशीर्वाद महसूस करते हैं और उनकी मुस्कान को देखते हैं।' अंत में गौरव ने सभी से उनके बच्चे और परिवार के लिए हमेशा ऐसे ही प्यार देने की बात कही। आपको बता दें गौरव चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई सुपरहिट शोज में काम किया है। जिसमें पिया का घर, नच बलिए 2, और बिग बॉस जैसे शो शामिल है।
Published on:
19 Sept 2020 05:41 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
