
actor karan mehra accuses nisha rawal of having affair with muh bola bhai
हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निशा पर फिर से निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा '14 महीने से मेरे घर में निशा के साथ रोहित सेठिया नाम का शख्स रह रहा है। इस व्यक्ति के साथ निशा का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चल रहा है। रोहित वो शख्स है, जो निशा का मुंह बोला भाई है, जिसने निशा का कन्यादान भी किया था। पिछले 14 साल से मैंने देखा है कि वह निशा से राखियां बंधवाते आया है, लेकिन आज वह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। रोहित खुद पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक 7 साल की एक बेटी भी है। लखनऊ का रहने वाला रोहित मेरी बीवी के साथ रह रहा है और इसकी जानकारी निशा की मां लक्ष्मी रावल को भी है।''
एक्टर ने आगे बताया कि 'वह निशा रावल के खिलाफ पिछले 14 महीनों से सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। जिसके तहत करण ने 1400 पन्नों की करीब एक फाइल सबूत के तौर पर बनाई है, जिसे उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में पेश करवाया है। हर किसी को लगता है मर्द है तो गलत होगा, लेकिन अगर मैंने ये सच्चाई नहीं बताई तो हमेशा मुझे गलत समझा जाएगा। निशा और रोहित सटिया की तरफ से मुझे और मेरी पूरी फैमिली को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैं ये सच आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि कल को अगर मुझे कुछ हो गया तो आपको सच्चाई मालूम होनी चाहिए।'
करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद निशा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और मैं उनके हर स्टेटमेंट पर काउंटर नहीं कर सकती हूं। निशा ने अभी तक करण के आरोपों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेट जारी नहीं किया है।
ये पहली बार नहीं है जब करण ने निशा पर आरोप लगाया हो। इससे पहले भी उन्होंने निशा पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि 'अपने अफेयर की बातें उन्होंने खुद कुबूल कीं, मैंने सबकुछ सुनने के बाद उन्हें घर में आने दिया। हमने नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश की। अब पता चला की मेरे जाने के बाद घर में एक गैर मर्द 11 महीनों से रह रहा है। वो अपने बीवी बच्चों को छोड़कर मेरे घर में घुसा हुआ है। ये आसपास के सब लोगों को पता है।'
आपको बता दें कि लॉक अप में भी निशा रावल ने ऐसा ही खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शादीशुदा होने के बावजूद मेरा अफेयर किसी के साथ हो गया था, वो मेरा ही अच्छा दोस्त था।
Published on:
05 Aug 2022 10:51 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
