
Actress Nia Sharma Fell From Flying Board Video Goes Viral
नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे पर्दे की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक है। निया ने अपनी एक्टिंग का जादू ना केवल टीवी पर दिखाया है, बल्कि वेब सीरीज़ में भी अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी निया खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती हुईं नज़र आती हैं। वहीं आज सोशल मीडिया पर निया ने एक वीडियो शेयर किया है। जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फ्लाइबोर्ड पर मजे करते हुए शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह फ्लाइबोर्ड पर मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका बैलेंस बिगड़ता है और धड़ाम से पानी में जा गिरती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "असलफताओं का भी आनंद लो।"
रवि दुबे को लेकर दी स्टेटमेंट को लेकर थी सुर्खियों
आपको बता दें हाल ही में एक्टर रवि दुबे संग निया शर्मा का जमाई राजा 2.0 वेब सीरीज़ थी। जिसमें दोनों ने ही खूब बोल्ड सीन्स दिए थे। वहीं एक अवॉर्ड फंक्शन में निया ने रवि को बेस्ट किसर बताया था। जिसे लेकर निया खूब ट्रोल हुई थीं।
Published on:
07 Apr 2021 10:23 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
