24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के बाद The Kapil Sharma Show से गिरा एक और विकेट, नाम जानकर आप रह जाएंगे हैरान

जहां लोग 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन आने से खुश हैं तो वहीं कपिल की टीम में उथलपुथल से सब परेशान भी हैं। जब से शो के ऑनएयर होने की खबर सामने आई है तब से शो से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। अब भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के शो से एक और कॉमेडियन का विकेट गिर गया है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Sep 08, 2022

chandan prabhakar also left the kapil sharma show

chandan prabhakar also left the kapil sharma show

जी हां अब आपको शो में एक और कॉमेडियन की कमी खलने वाली है और वो हैं चंदन प्रभाकर। अब चंदन प्रभाकर ने भी शो को बाय बाय कह दिया है। इसका खुलासा खुद चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) ने किया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो शो में क्यों नजर नहीं आएंगे।

द कपिल शर्मा शो में चंदन प्रभाकर अलग-अलग किरदार में लोगों को हंसाते नजर आते थे कभी हरपाल सिंह तो कभी राजू और चंदू चायवाला बनकर लोगों को दुदगुदाते थे, लेकिन अब चंदन शो में नहीं दिखाई देंगे।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह शो में वापसी करने वाले हैं? इस पर चंदन ने कहा- मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं होने वाला हूं और इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। मैं बस ब्रेक लेना चाहता हूं।

बेशक इस खबर के बाद फैंस का दिल टूट जाएगा। लोग झंडा सिंह, राजू और चंदू चायवाले को बहुत मिस करने वाले हैं। वहीं इससे पहले खबर आई थी कि भारती सिंह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। इसके पीछे की वजह खुद भारती सिंह ने बताई है। कॉमेडियन ने बताया कि द कपिल शर्मा शो से पहले वे (कपिल शर्मा) लंबा ब्रेक चाहते थे क्योंकि उनका दूसरा शो लंबा चलना था, लेकिन फिर वे जल्दी आ गए और शो शुरू हो गया। मैं कहीं और कमिटमेंट कर चुकी हूं। मैं 'सा रे गा मा पा' के लिए कमिटमेंट कर चुकी हूं। लेकिन अगर 'सा रे गा मा पा' और 'द कपिल शमा शो' की टाइमिंग क्लैश हुई तो आप मुझे शो में आते-जाते देख सकेंगे।

भारती ने आगे कहा कि अब मैं एक मां भी हूं। इसलिए मुझे हर शो में देखने की आदत मत बनाइए। लेकिन आप मुझे कभी-कभी देख सकेंगे।

इससे पहले शो से कृष्णा अभिषेक हाथ पीछे खींच चुके हैं। खबरों के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस (बनिज और एसकेएफ टीवी) के साथ कृष्णा अभिषेक की असहमति थी, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। पैसों को लेकर मेकर्स के साथ उनकी बात नहीं बनी जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है। सपना के कैरेक्टर से कृष्णा हाउसहोल्ड नेम बन गए थे। जाहिर है शो में हर कोई सपना के किरदार को बहुत याद करेगा।