सीरियल की सीन्स पोर्न साइट्स पर
बता दें अब तक इस धारावाहिक के आठ एपिसोड दिखाए गए हैं। इनमें राजश्री, नवाजुद्दीन के साथ कुछ अंतरंग दृष्यों में दिखाई दी हैं। इनमें कुछ न्यूड सीन भी शामिल हैं।जिसे लेकर उन्हें इन दिनों धमकियां दी जा रही हैं। इसका खुलासा खुद राजश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें पता चला की उनके इस सीन के चित्र वाट्सऐप पर वायरल होने लगे हैं।उन्होंने बताया कि उनके इस तरह के चित्रों को इंटरनेट पर वायरल करने के साथ ही कुछ पोर्न साइटों पर भी डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है कि लोग उन्हें भद्दे मैसेज भेज रहे हैं और उन्हें पोर्न स्टार कह रहे हैं।