14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले अक्षय ने शो में की जमकर मस्ती, फिर बिनबुलाए मेहमान बनकर पहुंच कपिल-गिन्नी के घर, दिया बड़ा सरप्राइज

हाल में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा कपिल के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे जहां सभी ने खूब मस्ती की।

2 min read
Google source verification
akshay-kumar-surprise-to-visit-to-kapil-sharma

akshay-kumar-surprise-to-visit-to-kapil-sharma

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की मचअवेटेड फिल्म केसरी(Kesari) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। हाल में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा कपिल के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे जहां सभी ने खूब मस्ती की। हालांकि मिलने का यह सिलसिला यही नहीं थमा। 'केसरी' की बंपर ओपनिंग के बाद अक्षय कुमार अचानक कपिल शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें और गिन्नी को सरप्राइज विजिट दिया।


कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस बिग सरप्राइज की फोटो शेयर की है। यह तस्वीर फोटो शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, ‘#kesari को पहले दिन अच्छी कमाई करने के लिए @akhaykumar paji को बधाई... मैं अब इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, @ghuggigppreet paji love u दोनों @ginnicrrath #love #friendship #gratitude @ के साथ सरप्राइज विजिट के लिए धन्यवाद।‘

बताते चलें कि 'केसरी' को दुनियाभर में करीब 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पहले दो दिन की बंपर ओपनिंग के बाद इस फिल्म के वीकेंड में और भी ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 'केसरी' सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है जिसमें जबरदस्त एकशन सीन्स फिल्माए गए हैं।