
shweta tiwari family
साल 2017 खत्म होते होते एक बहुत चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों तनावों से घिरी हुई है। खबरों की माने तो दोनों के बीच का रिश्ता खत्म होता जा रहा है। श्वेता और अभिनव की लड़ाई की चर्चा होने लगी है। दोनों अपनी शादीशुदा में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है की लड़ाई की असल वजह अभिनव का डूबता करियर है। श्वेता की सफलता अभिनव के करियर तनाव का मुख्य कारण है।
हाल में इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने अभिनव से बात की तो उन्होंने कहा- मैं सच में इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। जब उनसे जोर देकर पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता से इस बारे में बातचीत की है तो उन्होंने कहा- हम इस मामले पर किसी तरह का बवाल नहीं चाहते हैं। मैं केवल इतना कहूंगा कि सबकुछ ठीक है।श्वेता और अभिनव ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2013 में शादी की थी।
बता दें श्वेता की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी के साथ शादी की थी जो असफल रही थी। अभिनव ने तिवारी की पहली शादी से जन्मीं बेटी पलक को खुली बाहों से अपनाया है। वहीं कपल के पहले बच्चे रेयांश का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ है।
पति अभिनव के साथ श्वेता हाल ही में हॉलीडे पर गई थीं। जहां से फैंस के लिए उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं श्वेता अभिनव, बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती रहती हैं।
बता दें श्वेता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद करती हैं। वे हर दिन अपने बटे रेयांश के साथ अपनी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर अपलोड करती हैं। बता दें जल्द ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वे इन दिनों एक्टर दर्शील सफारी के साथ एक फिल्म के शूट्स में व्यस्त हैं। जब श्वेता से पलक को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया की,-मेरी बेटी फिल्मों के लिए तैयार है और अभी उसे लेकर कई फिल्मों पर बात चल रही है।
अगर श्वेता के करियर की बात की जाए तो बता दें की उन्होंने स्टार प्लस के शो कसौटी जिंदगी की से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे सोनी टीवी के शो परवरिश में भी मुख्य किरदार निभाती नजर आईं।
Published on:
17 Oct 2017 01:17 pm
