6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल के बच्चे के बिजनेस आइडिया को सुनकर चकरा गए अमिताभ बच्चन, बोले- भारत का भविष्य…

Kaun Banega Crorepati: रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15 में हैदराबाद के आठवीं क्लास के छात्र नमिश चोपड़ा का बिजनेस आइडिया सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान हो गए।

2 min read
Google source verification
amitabh_bachchan_was_surprised_to_hear_namish_chopra_business_idea_in_kaun_banega_crorepati.jpg

नमिश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati: क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन 13 वर्षीय कंटेस्टेंट का बिजनेस आइडिया सुनकर हैरान रह गए। कौन बनेगा करोड़पति शो के एपिसोड 76 में अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद के आठवीं क्लास के छात्र नमिश चोपड़ा का हॉट सीट पर स्वागत किया। आइए जानते हैं कि शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा कि भारत का भविष्य अब उज्ज्वल है।

शो में नमिश का रिपोर्ट कार्ड पढ़ते हुए अमिताभ ने कहा, “आप महज 13 साल की उम्र में ऐसा सोचते हैं। जब मैं 13 साल का था तब मैं अपने जूतों के फीते भी नहीं बांध पाता था। आप कैसे कर लेते हैं...? आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं?'' छोटे लड़के ने इसपर जवाब दिया, ''सर, मेरा बिजनेस आइडिया एक शू कंपनी खोलने का है। कंपनी का नाम 'बूट ऐस' होगा। मेरे लिए, ऐस का मतलब मेरी कंपनी या मेरे बिजनेस के लिए 3 एड्रेसेबल मार्केट हैं।"

इंडियन आर्मी को लेकर नमिश ने कही ये बात
कंटेस्टेंट ने आगे कहा, ''पहला है आर्म्ड फोर्सेज... कई सैनिकों को भारी जूते पहनने के चलते पैर, घुटने और पीठ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। वे उन जूतों को पहनकर घूमते रहते हैं और अलग-अलग जगहों पर जाते रहते हैं जिससे उनकी हालत खराब हो जाती है। तो मेरी कंपनी ने इन सबका समाधान ढूंढेंगी। हमें उनके लिए ऐसे जूते बनाने चाहिए जो टिकाऊ, आरामदायक और लंबे समय तक चलने वाले हों और इससे उनकी समस्याएं हल हो जाएगी।''

इंडियन आर्मी के लिए जूते बनाने चाहते हैं नमिश चोपड़ा
नमिश चोपड़ा ने अमिताभ से आगे कहा, ''आर्मी अपने देश के आम लोगों की रक्षा करती है। मेरा दूसरा एड्रेसेबल मार्केट आम आदमी है। हम अपने किसानों का उदाहरण ले सकते हैं। वे खेतों में काम करते हैं और उन्हें समान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके पैरों, घुटनों और पीठ में दर्द रहता है। उनके लिए भी मेरा यही विचार है। हमें उनके लिए आरामदायक जूते बनाने चाहिए जो लंबे समय तक चलने वाले और टिकाऊ हों।''

नमिशन ने कहा, ''अगला एड्रेसेबल मार्केट अभिजात वर्ग है, जिसमें व्यवसायी और जेन जेड शामिल हैं। वे अपने जूतों को कस्टमाइज करना चाहते हैं और अपने जूतों को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं। तो मेरा विचार यह है कि अगर वे मेरी कंपनी से जूते खरीदते हैं, तो वे एक ऐप के माध्यम से अपने जूते का कलर बदल सकते हैं। 'केबीसी में जीती हुई राशि का इस्तेमाल मैं अपनी एजुकेशन और बिजनेस के फंड में लगाना चाहता हूं।''

नमिश की बात सुनकर अमिताभ हो गए हैरान
छोटे लड़के का बिजनेस प्लान सुनकर, 81 वर्षीय अभिनेता हैरान हो गए, और इस दौरान अमिताभ ने कहा, ''हमें आप पर गर्व है। आप भारत की आने वाली जनरेशन हैं। भारत का भविष्य उज्ज्वल है।'' कंटेस्टेंट ने आगे कहा: ''सर, मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। हम सभी जानते हैं कि आपका जन्मदिन 11 अक्टूबर को रहता है। और मेरा जन्मदिन भी 11 अक्टूबर को है।” इसके बाद बिग बी हंसने लगते हैं और कहा: ''सच में? यह अमेजिंग है। मैं तुम्हें कुछ बताना चाहता हूं, 11 अक्टूबर को जन्मे लोग अद्भुत होते हैं।