
shubhangi atre
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी। विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया' में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है। इस नए किरदार के बारे में शिवांगी ने कहा, "मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी पड़ी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।"
Playing role of #angooribhabi in #bhabhijigharparhai ...watch at #10:30pm from Mon to fri
A post shared by shubhangi atre (@shubhangi.atre) on
अभिनेत्री ने कहा कि ठकुराइन का किरदार 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या द्वारा निभाए गए मंजुलिका के किरदार से काफी मिलता-जुलता है। शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए वह कई घंटे अभ्यास करती थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भूल-भुलैया वाला कॉन्सेप्ट ‘भाबी घर पर हैं’ में कितना सटीक बैठता है।
Published on:
25 Aug 2017 01:22 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
