15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! एक्ट्रेस ने साड़ी के पल्लू से छिपाया बेबी बंप

Ankita Lokhande Pregnant : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी का अनुमान लगा रहे हैंं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

May 25, 2023

1_3.jpg

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भले ही पर्दे पर दिखाई नहीं दे रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके सभी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोरते हैं।

2_3.jpg

इस बीच एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी (Ankita Lokhande Pregnant) का अनुमान लगा रहे हैं।

3_2.jpg

अंकिता लोखंडे पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इन खबरों पर न तो एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन दिया है और न ही उनके पति विक्की जैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

4_2.jpg

ऐसे में जब अंकिता ने अपनी लेटेस्ट साड़ी में तस्वीरें पोस्ट की तो लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।

5_1.jpg

तस्वीरों में अप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। उन्होंने कानों में बड़े से झुमके डाले हुए हैं। इस लुक में अंकिता काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह कभी अपने हाथों से तो कभी पर्स से अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आ रही हैं।

6.png

इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अंकिता जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। जैसे ही अंकिता की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

7_1.jpg

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंकिता क्या आप प्रेग्नेंट हैं?' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गुड न्यूज कब दे रही हो अंकिता?' इस तरह से लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं।

8_1.jpg

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की कौशल से शादी रचाई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद आखिरकार अंकिता ने विक्की को अपना जीवनसाथी बना लिया था।