
अनुपमा शो में गुरु मां बनेगी विलेन!
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आखिरकार सस्पेंस से पर्दा उठ गया है कि अनुपमा, अमेरिका जा रही है या नहीं। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि शाह और कपाड़िया परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तभी दरवाजा पर दस्तक होती है। दरवाजा खोलते हैं तो सामने अनुपमा अपने पूरे सामान के साथ दरवाजे पर खड़ी होती है। दरअसल, नए प्रोमो में अनुपमा अपना सपना छोड़ अनुज और छोटी अनु के पास लौटती नजर आ रही है। वहीं, इसके चलते उसे गुरुमा का गुस्सा भी देखने को मिलेगी।
गुरु मां ने जड़ा अनुपमा को थप्पड़
अनुपमा घर के अंदर आती है और रोते हुए अनुज को गले लगा लेती है और फिर कहती है, 'नहीं जा पाई, मैं अपने सपनों को भूल सकती हूं, लेकिन अपनी फैमिली से दूर नहीं रह सकती हूं।' तभी पीछे से गुरु मां आती हैं और गुस्से में कहती हैं, 'सिर्फ अपनी ममता याद रही, मैं नहीं।' गुरु मां को देख अनुपमा उनके पैर पकड़ लेगी और कहेगी- 'एक मां ही मां की मजबूरी को समझ सकती है। मुझे माफ कर दीजिए।' लेकिन गुरु मां अनुपमा को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है।
अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करेगी गुरु मां!
ये देखकर अनुज और बाकी परिवार हैरान रह जाता है। अनुज बीच में आना चाहता है, लेकिन अनुपमा इशारे से रोक देगी। इसके बाद गुरु मां कहेगी, 'तुम्हें माफ करने का तो सवाल ही नहीं उठता। अब बारी मेरी है, तुम्हारी जिंदगी बर्बाद करने की। ये मेरा चैलेंज है।' इस प्रोमो से इतना तो साफ हो गया है कि गुरु मां काफी गुस्से में हैं, और अब अनुपमा से बदला लेंगी। हालांकि अनुपमा के पास अपने पूरे परिवार का सपोर्ट है।
अनुपमा के नए प्रोमो के बाद यूजर अनुपमा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अनुपमा ने ऑफिशियल तौर पर "महिला सशक्तिकरण" पर लैक्चर देने का हक खो दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, सही हुआ अनुपमा के साथ। नो वूमन एम्पावरमेंट और किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।
Published on:
13 Jul 2023 02:07 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
