
बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम जो कि अपने दमदार किरदार सज्जन सिंह ठाकुर के लिए जाने जाते थे उनका बीती शाम निधन हो गया है। एक्टर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अनुपम श्याम के निधन की वजह उनके मल्टीपल ऑर्गन फैलियर को बताया जा रहा है। मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले कर घर-घर में पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम ने 63 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अनुपम श्याम स्लमडॉग मिलेनियर और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में भी आपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्में और टीवी शो में काम किया था। इससे पहले भी अनुपम श्याम अपनी खराब हेल्थ को लेकर सुर्खियों में आए थे। बीते साल ही मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में अनुपम श्याम को भर्ती कराया गया था, वही पैसों की तंगी के कारण इलाज में दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद कई कलाकारों और सरकार की तरफ से उन्हें मदद दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते एक्टर के परिवार ने इलाज के लिए इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांगी थी, जिसमें सोनू सूद और आमिर खान का भी नाम था। वहीं एक्टर मनोज वाजपेई ने अनुपम श्याम के परिवार को 1 लाख रुपए की मदद दी थी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद अनुपम श्याम को दी थी।
अनुपम श्याम किडनी में संक्रमण के चलते हैं कई समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने प्रतिज्ञा सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी थी और टीवी में वापसी कर ली थी। अनुपम को प्रतिज्ञा सीजन वन में सज्जन सिंह के किरदार ने घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। लोगों पर उनका इस तरह खुमार चढ़ा था कि उनके स्टाइल को बच्चा बच्चा कॉपी करने लगा था।
वही मीडिया हाउस के एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान अनुपम श्याम ने बताया था कि हफ्ते में तीन बार उनका डायलिसिस होता है, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है और जिसे काम करने की इच्छा होती है, वह कैसे भी मैनेज कर लेता है और कुछ भी हो जाए मैनेज तो करना ही पड़ेगा। हमारा प्यारा शो है और प्रतिज्ञा शो फिर आया है पार्ट 2 के साथ तो मैं अपने फैंस को नाराज नहीं कर सकता। मैं डायबिटीज पेशेंट हूं इसलिए थोड़ी प्रॉब्लम हो जाती है जब मैं बीमार हुआ था लेकिन अब ठीक हूं।
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की लाइफ लाइन हॉस्पिटल में मैं अपना इलाज करा रहे थे और तकरीबन रात 8:00 बजे अख्तर ने अपनी आखिरी सांस ली डायरेक्टर अजुन पंडित आपका मनोज जोशी उनके निधन पर शोक जताया है।
बता दें कि अनुपम श्याम ने हजार चौरासी की मां दस्तक दुश्मन दिल से रख संघर्ष सत्य नायक शक्ति जिज्ञासा वेल डन अब्बा कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया है
Published on:
09 Aug 2021 08:06 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
