11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anupama 28 Feb Spoiler: अनुपमा-यशदीप का शुरू हुआ रोमांस, अनुज जल- भून कर हुआ राख, शाह परिवार में आएगा बड़ा तूफान

Anupama 28 Feb Spoiler: अनुपमा के किंग एपिसोड में अनुज कपाड़िया और यशदीप की मुलाकात होगी साथ में तोषू और अनु भी मौजूद होगें। ये मीटिंग काफी इंट्रेस्टिंग होगी। आगे देखना होगा की क्या अनुपमा और यशदीप का रोमांस यही से शुरू होगा?  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 28, 2024

anupama_28_february_spoiler.jpg

यशदीप और अनु की लव स्टोरी शुरु?

Anupama 28 Feb Spoiler: सीरियल अनुपमा के एपिसोड में यशदीप और अनु की लव स्टोरी शुरु होने का हिंट मिलेगा। यशदीप प्रोटेक्टिव होकर अनुपमा के साथ खड़ा रहता है। ये देख कर अनुज कपाड़िया की जलन के मारे बुरी हालत हो जाती है। एपिसोड के शुरुआत में यशदीप अनु को बता रहा होगा कि कैसे सबकी जिंदगी में दुख-तकलीफ और मुश्किलों के बारे में बताएगा।


अनुपमा यशदीप से कुछ बात करते हुए जाने को होती है। चलते वक्त अनुपमा का पांव फिसल जाएगा और यशदीप उसे ठीक वैसे ही संभालेगा जैसे हमेशा अनुज संभाला करता था। इस समय अनुज वहीं पास में एक कैफे के बाहर तोषू के साथ खड़ा देख रहा होगा। वह जल भुन जाएगा और आग में घी डालने का काम करेगा पारितोष।


तोषू जब अनु के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहा होगा तब अनुज उसे सख्त लहजे में समझाएगा कि जिसके बारे में वो यह सब बोल रहा है वो उसकी मां है। यशदीप और अनुपमा वहां पर अनुज को देखकर हैरान होंगे लेकिन जब वो जाने लगेंगे तो अनुज उन्हें यह कहकर रोक लेगा कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है। कैफे में बैठकर दोनों फिर एक बार उस इवेंट और वहां लगने जा रहे स्पाइस एंड चटनी के स्टॉल के बारे में बात करेंगे। यशदीप उस इवेंट में कैफे लगाने से मना कर देगा।


यशदीप को बार-बार अनुपमा को प्रोटेक्ट करता देखकर अनुज की जलन का ठिकाना नहीं रहेगा। जब डील कैंसिल होने ही वाली होगी तो अनुपमा दखल देगी और कहेगी कि उसे पर्सनल और प्रोफेशल जिंदगी को अलग-अलग रखना चाहिए। अनुपमा की बात यशदीप को अच्छी लगेगी और वो डील के लिए मान जाएगा।


यह भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना की शादी में खटपट? दोनों के बीच जमकर होती है बहस, एक्टर ने बताया - ‘अब पहले जैसा नहीं रहा…’


मीटिंग के दौरान अनुपमा के मुंह से पहले तो अनुज के लिए 'कपाड़िया जी' निकल जाएगा, लेकिन फिर वो अपनी बात करेक्ट करते हुए उसे 'कपाड़िया सर' कहेगी। अनुपमा के मुंह से अपने लिए कपाड़िया सर सुनकर अनुज के एक्सप्रेशन्स देखने वाले होंगे। जाते वक्त जब अनुज अनुपमा की तरफ हाथ बढ़ाएगा तो वो हाथ जोड़कर नमस्ते करेगी। टीवी सीरियल में आगे क्या होगा उसके लिए आपको पूरा एपिसोड देखना होगा।