
Rupali Ganguly tells her wedding story
शो में तो आपने अनुपमा की शादी देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिदगी में रुपाली गांगुली की शादी कैसे हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्वयंवर शो मीका दी वोटी में नजर आईं। रुपाली को स्वयंवर शो के मेहंदी और हल्दी स्पेशल एफिसोड के लिए बलाया गया था। उन्होंने यहां अपनी शादी का मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी जल्दबाजी में हुई थी। रूपाली ने अपने पति के लिए 12 साल इंतजार किया था।
अपनी शादी के बारे में बताते हुए रुपाली ने कहा, 'मेरी शादी काफी अपरंपरागत थी। मैंने अपने पति का 12 साल तक इंतजार किया था। वह अमेरिका में थे और मैं भारत में रहना चाहता थी। वो 4 फरवरी को भारत आए और मुझे कहा 'परसो शादी कर लेते हैं'। उस समय मैं डेली सोप कर रही थी और दो दिन की छुट्टी मांगी। मैंने प्रोड्यूसर को बताया को उन्होंने कहा 'तुम्हारा ट्रैक चल रहा है, तुम छुट्टी कैसे ले सकती हो? और तुम्हें छुट्टी की क्या जरूरत है?' मुझे उन्हें बताना पड़ा कि मैं शादी कर रही हूं। हमने माता-पिता को बताया। मैं बहुत परेशान थी कि शादी की कोई रस्म नहीं होगी। मैंने अपने एपिसोड की शूटिंग की और दो दिन की छुट्टी ली।'
रुपाली ने मीका के शो में आगे बताया कि उनकी मेहंदी में परिवार के लोगों से ज्यादा मेहंदी अर्टिस्ट दिखाई दे रहे थे। रुपाली ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी की साड़ी शादी के दिन ही खरीदी थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'कंधों तक मैंने मेहंदी लगवाई। सुबह 4 बजे तक मेरी मेहंदी चली थी। साथ में हल्दी की रस्म हुई। रजिस्ट्रार 6 फरवरी को आना था। अपनी शादी की साड़ी मैंने शादी की सुबह खरीदी। अपना एक ब्लाउज मैंने उन्हें दिया और कहा कि इसी से मिलती-जुलती साड़ी दे दो।'
उन्होंने आगे बताया कि 'मेरे पति को देर हो गई। वह शादी करने के लिए शर्ट और जींस में आए थे। उन्होंने सोचा कि उन्हें बस साइन करना है। मेरे पिता ने मुझे 15 मिनट पहले कहा था कि वह कन्यादान करना चाहते हैं। वहां कोई पंडित नहीं था। किसी तरह हमने एक पंडित को पकड़ लिया, जो मुझसे ज्यादा व्यस्त निकला। अश्विन ने अपनी कार पार्क भी नहीं की कि पंडित दौड़कर नीचे उतरे और मंत्रों का जाप करने लगे। तो मेरी शादी 15 मिनट में हुई और मेहंदी में 4 घंटे लगे थे। लेकिन मुझे पति के रूप में हीरा मिला है।'
आपको बता दें कि रुपाली ने 06 फरवरी 2013 को बिजनेसमैन अश्विन के. वर्मा से शादी की थी। इन दिनों रुपाली टीवी शो 'अनुपमा' में दिखाई दे रही हैं।
Updated on:
22 Jul 2022 02:30 pm
Published on:
22 Jul 2022 02:24 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
