3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anupamaa Cast fees: अनुपमा-अनुज या वनराज…कौन है हाईएस्ट पेड एक्टर, जो लेते हैं सबसे ज्यादा फीस

Anupamaa Cast fees: 2020 में लॉन्च हुआ ‘अनुपमा’ आज टॉप-रनिंग शो बन चुका है। यह शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहता है। चलिए जानते हैं इस शो की स्टार कास्ट कितनी मोटी फीस चार्ज करती है।

3 min read
Google source verification
5.jpg

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)रूपाली गांगुली शो में अनुपमा का लीड रोल निभाती हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस पहले हर एपिसोड के लिए 30 हजार से 35 हजार रुपए चार्ज करती थी। बाद में पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ एक्ट्रेस अब हर एपिसोड को लगभग 3 लाख रुपए चार्ज करती है।

4.jpg

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)शो में अनुपमा के प्रिंस चार्मिंग अनुज उर्फ गौरव खन्ना की एंट्री ने शो की पूरी कहानी बदल दी। एक्टर शो में सबसे फेवरेट आर्टिस्ट हैं। गौरव हर एपिसोड के 1.5 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

2_1.jpg

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)सुधांशु पांडे के आइकॉनिक डायलॉग 'वनराज शाह इज बैक' को हर दर्शक जानता है। एक्टर को इस शो से घर-घर पहचान मिली है। सुधांशु पांडे उर्फ वनराज हर एपिसोड को लगभग 1.5 लाख रुपए कमाते हैं।

pakhi.jpg

मुस्कान बामने (Muskan Bamne) पाखी उर्फ मुस्कान बामने ‘अनुपमा’ शो में सबसे पॉपुलर कैरेक्टर रही हैं। एक्ट्रेस कथित तौर पर शो के लिए प्रति एपिसोड 27 हजार रुपए से 30 हजार रुपए चार्ज करती हैं।

kinju.jpg

निधि शाह (Nidhi Shah)अनुपमा की किंजू बेबी यानी निधि शाह प्रति एपिसोड लगभग 32 हजार रुपए चार्ज रही हैं। एक्ट्रेस का किरदार किंजल इतना फेमस हो गया है कि दर्शक उन्हें आदर्श बहू मानते हैं।

1_1.jpg

अल्पना बुच (Alpana Buch)अल्पना बुच को बा के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस कथित तौर पर शो से हर एपिसोड लगभग 25 हजार रुपए फीस लेती हैं।

3.jpg

आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra)तोशु उर्फ आशीष मेहरोत्रा ने अपने किरदार में कई शेड्स दिखाए हैं। कथित तौर पर एक्टर शो के लिए प्रति एपिसोड लगभग 35 से 40 हजार रुपए चार्ज करते हैं।