
sonakshi sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी के पॉपुलर चेहरों में शामिल अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ( Archana Puran Singh ) इन दिनों कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) में हंसी के ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। अर्चना पूरन कई बार शो में अपने सिनेमाई कॅरियर से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स और मजेदार कहानी साझा करती हैं। हाल ही में अर्चना ने कपिल ( Kapil Sharma ) के शो में अपनी रील लाइफ से जुड़ा एक और दिलचस्प फैक्ट साझा किया है। एक प्रश्न के उत्तर का जबवा देते हुए अर्चना ने कहा, 'उन्हें पहली कमाई 100 रुपए मिली थी। साथ ही शो में गेस्ट बनकर आएं सोनाक्षी सिंन्हा और रैपर बादशाह से भी अपनी पहली कमाई बताने को कहा।' ये सुनकर होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा के होश उड़ गए।
एड मूवी से अर्चना ने शुरू किया था काम
अर्चना ने बताया कि मैंने एक एड मूवी से ओमपुरी जी के साथ काम किया था। मेरा रोल बस किनारे में खड़े रहने का था। मगर 10 साल बाद मैंने ओमुपरी के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया था।
कभी फैक्ट्री में काम करते थे कपिल
अर्चना पूरन सिंह की पहली सैलरी की बात सुनकर शो में मौजूद कलाकार और आडियंस ने तालियों के साथ स्वागत किया। कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा एवं रैपर बादशाह पहुंचे थे। कपिल शर्मा ने अपनी पहली कमाई के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि मैंने एक फैक्ट्री में छपाई का काम किया है। मुझे वहां 1500 रुपए पहली वेतन मिली थी।
बादशाह ने कहा कि मुझे तो 200 से 300 रुपए मिले थे। मैंने एक गाने के लिए रैप किया था। सोनाक्षी ने कहा कि मैंने फैशन शो के लिए काम किया था तो मुझे पहली वेतन के रूप में 3 हजार रुपए मिले थे।
Updated on:
05 Aug 2019 09:57 am
Published on:
05 Aug 2019 09:54 am

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
