25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इससे पहले मैं मर जाता तो अच्छा रहता’, मोनालिसा के गंभीर आरोपों के बीच पिता का भावुक बयान आया सामने

Monalisa Farman Khan Controversy: विवादों में घिरी मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला अब और ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। मोनालिसा ने एक प्रेसकॉन्फ्रेंस के दौरान अपने माता-पिता और निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए, जिसपर मोनालिसा के पिता ने दुःख जताते हुए बेटी से ऐसा न करने की अपील की है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 25, 2026

Monalisa Farman Khan Controversy

मोनालिसा से पिता ने की दरख्वास्त। (फोटो सोर्स: @VoiceOfBrahmins)

Monalisa Farman Khan Controversy: महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड की शादी से जुड़े विवाद मानों ख़त्म होने का नाम नहीं इ रहे हैं। जान से मारने की धमकी से लेकर लव जिहाद तक के आरोपों तक मोनालिसा ने शादी के 16 दिन बाद मोनालिसा और फरमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लगे आरोपों को बबुनियाद बताया और अपने परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर संगीन आरोप लगाए। अब ये मामला और पेचीदा हो गया है। इन आरोपों के बाद मोना लिसा के पिता जय सिंह भोसले ने अब चुप्पी तोड़ते हुए सनोज मिश्रा का बचाव किया है और कहा कि मैं सोच रहा हूं भगवान, मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता।

मोनालिसा के पिता ने क्या कहा? (Monalisa Farman Khan Controversy)

आजतक की खबर के अनुसार, दिन पर दिन ये मामला और पेचीदा होता जा रहा है। मोनालिसा द्वारा माता-पिता पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर पिता जय सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'वो ऐसा बोल रही है, तो मैं सोच रहा हूं भगवान मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता।' मोनालिसा के पिता का कहना है कि 'एक वायरल वीडियो में एक शख्स अपने आपको मोनालिसा का बॉयफ्रेंड बता रहा है, वो फर्जी है। उसे हमने जीवन में कभी देखा नहीं है।'

इसके आगे जय सिंह ने खुद पर और डायरेक्टर पर लगे गंभीर आरोप पर कहा, 'मैंने भी अभी-अभी वो वीडियो देखा। वो बिल्कुल गलत है, उन लोगों ने गलत कहा है या उनको दबाया जा रहा है। वो ऐसा बोल रही है तो मैं सोच रहा हूं भगवान मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता।' मोनालिसा के पिता ने सनोज मिश्रा पर बात करते हुए कहा कि वो तो भगवान जैसे हैं। उन्होंने इतना घुमाया, सिखाया। वो तो बेटी मानता था उसे, पर झूठे आरोप लगा रही है। ये अच्छी बात नहीं है।'

चार-चार बच्चे हैं हमारे

जय सिंह ने कहा, 'चार-चार बच्चे हैं हमारे, उनको छोड़कर कहां जाएंगे यह सब आरोप झूठे हैं। किसी के कहने पर ही कर रही है हमारा परिवार तो ऐसा ही है। हम पूरे परिवार के साथ दो-दो चार-चार महीने के लिए बाहर चले जाते हैं। आपकी भाषा में लव जिहाद बोलते हैं हमारी भाषा में चीटिंग मतलब किसी को फंसा देते हैं, ऐसा कुछ हो रहा है। प्रशासन से भी सपोर्ट मांग रहे हैं, मगर अभी कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। मिश्रा जी सपोर्ट करते थे लेकिन अब उन पर भी आरोप लग रहे हैं। वो तो बेटी मानता था। बेटी को मैं बोलता हूं ऐसा मत करो, वो तो पिता के समान है। वो तो शूटिंग के दौरान डेढ़ 2 महीने में एक बार आते थे और 10-15 मिनट शूटिंग देखकर क्या सीख रही है देखकर चले जाते थे।'

डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए

पिछले 16 दिनों से मोनालिसा भोंसले सुर्खियों में हैं। 24 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि मोनालिसा को सनोज ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया था। इसके लिए सनोज ने मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी और उनका मेकओवर भी करवाया। मगर बीती 11 मार्च को मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली थी। मोनालिसा के इस कदम ने बाद परिवार और डायरेक्टर दोनों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया और कपल के रिश्ते को लव जिहाद का नाम दे दिया।

बता दें कि नीली आंखों वाली वायरल हुईं मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर उन्हें गलत तरह से छूने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही अपने पिता पर दूसरी औरतों के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं अपनी मां को शराबी भी बताया और कहा कि सिर्फ पैसों से मतलब है। इन आरोपों के चलते मोनालिसा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।