
मोनालिसा-फरमान विवाद ने लिया नया मोड़। (फोटो सोर्स: X)
Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने बीती 11 मार्च को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली थी। मंदिर में शादी करने से पहले कपल ने रजिस्टर मैरिज की और फिर केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। पेरेंट्स के खिलाफ जाकर मुस्लिम शादी के बाद से ही मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वहीं, शादी को लेकर मोनालिसा के परिवार वालों का हाल बेहाल है। मोनालिसा की फैमिली के साथ उन्हें पिक्चर में काम देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद का मामला बता दिया। अब डायरेक्टर और पेरेंट्स ने फरमान खान के खिलाफ लव जिहाद की शिकायत दर्ज कराई है।
खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मोनालिसा की फैमिली को न्याय दिलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। अब उन्होंने वायरल गर्ल के माता-पिता के साथ मिलकर मोनालिसा के साथ हुए लव जिहाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस अफसर और पेरेंट्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज मंडलेश्वर की डीएसपी सुश्री श्वेता शुक्ला से मिलकर मोनालिसा के साथ हुए लव जिहाद की शिकायत मोनालिसा के माता-पिता से दर्ज कराई।'
बता दें कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया काम दिया था। अब उनकी शादी के बाद सनोज का कहना है कि उनकी फिल्म को रोकने के लिए साजिश हो रही है। पिछले साल मोनालिसा की उम्र 16 साल थी, जिसे बदलकर 18 कर दिया गया और उसकी शादी करवा दी। बता दें कि उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार भी लगाई थी।
शादी के बाद मिल रहीं आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मोनालिसा के पति फरमान खान ने 'लव जिहाद' के आरोपों को खारिज किया। वहीं, मोनालिसा ने भी कहा वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाकात छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी और बाद में उन्हें प्यार हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति फरमान खान पहले उनसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ही उन्हें राजी किया। और उन्होंने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। इसके आगे वायरल गर्ल ने ये भी बताया था, "मेरे माता-पिता मेरी शादी मेरी बुआ के लड़के से करवाना चाहते थे, लेकिन मैं उनसे शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो मेरे फुफेरे भाई लगे।"
जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद फरमान खान ने टुडे ग्रुप से बात करते हुए और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए बताया था कि मोनालिसा नाबालिग नहीं बल्कि एडल्ट हैं। इसके आगे फरमान ने कहा सोशल मीडिया पर ये खबर चल रही है कि मोनालिसा एडल्ट नहीं है, वो माइनर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं बता दूं कि मोनालिसा 18 प्लस हैं। मैरिज सर्टिफिकेट में उनकी जन्म तारीख और साल लिखा हुआ है। वो 18 प्लस है। इसका सबूत मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मिल जाएगा।
बेटी की इस तरह से हुई शादी के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं, मोनलिसा की चिंता में मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वो मीडिया से गुहार लगाते हुए कर रही हैं, 'उसे लेकर आ जाओ, वरना मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी। मुझे मेरे बाबू की बहुत याद आ रही है। उस दिन से बेटी से बात नहीं हुई है। पिता का कहना है उसका फ़ोन नहीं लग रहा है। वो किसी से बात नहीं कर रही है।'
Updated on:
18 Mar 2026 05:10 pm
Published on:
18 Mar 2026 05:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
