6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक ने पहनी अर्चना की साड़ी, पहचानना हुआ मुश्किल.. वीडियो वायरल

कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक ने पहनी अर्चना की साड़ी कृष्णा अभिषेक और अर्चना को पहचानना हुआ मुश्किल सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 20, 2020

नई दिल्ली | कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। शो की पूरी टीम बेहतरीन जोक्स से दर्शकों को गुदगुदाते हैं। शो से अक्सर वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सपना बनने वाले कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृष्णा अर्चना पूरन सिंह की साड़ी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, कृष्णा शो में अर्चना पूरन सिंह बनकर एंट्री करते हैं। दोनों ने ही डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। साथ ही गोल्डन ब्लाउज में सपना भी कमाल लग रही है।

मज़ेदार वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं कि दोनों में से ये पहचानना मुश्किल हो रहा है कि अर्चना कौन हैं। वहीं कृष्णा ने वीडियो शेयर करते हुए अर्चना को थैंक्स भी कहा है। उन्होंने कहा कि अर्चना जी बहुत सपोर्टिव हैं। बता दें कि कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह पर भी बहुत जोक बनते रहते हैं। उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता है लेकिन फिर भी वो कभी किसी बात का बुरा नहीं मानती। अर्चना के साथ टीम का भी खास लगाव है। वो अक्सर शो से इनसाइट वीडियो अपलोड करती रहती हैं।