
Arun Govil, Deepika
मुंबई। टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरूण गोविल एक बार फिर से सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्रेंड हो गए। उनका एक फर्जी अकाउंट बनाया गया और पोस्ट की गईं।
इस फर्जी अकाउंट पर 50 हजार फॉलोअर्स बन गए। हालांकि अरूण का पहले से ही ट्विटर पर अकाउंट है। लेकिन उनका अकाउंट वेरिफाईड नहीं है। इसके चलते उनका फर्जी अकाउंट बनाना आसान हो गया और लोगों को पहचानना भी मुश्किल रहा। इन दिनों रामायण के प्रसारण से भी अरूण और उनके साथ काम कर चुके कलाकारों को खूब सुर्खियां मिल रही हैं।
आपको बता दें कि 'रामायण' के 33 साल पूरे होने के बाद एक बार फिर दूरदर्शन पर ये सीरियल दिखाया जा रहा है। इसकी टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूरदर्शन पर इसके अलावा 'महाभारत', 'चाणक्य', शक्तिमान, कृष्ण काली जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों को फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है।
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर अस्सी और नब्बे के दशक के धारावाहिकों की बहार आ गई है। रामानंद सागर की 'रामायण' और बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' के बाद कुछ और पुराने धारावाहिक अवतरित या तो हो गए हैं या होने वाले हैं। इनमें 'शक्तिमान', 'श्रीमान श्रीमती', 'उपनिषद गंगा', 'कृष्णा काली' और 'चाणक्य' शामिल है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बना ऐतिहासिक धारावाहिक 'चाणक्य' दूरदर्शन पर सितम्बर 1991 से अगस्त 1992 तक दिखाया गया था।
Published on:
05 Apr 2020 02:24 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
