
Aryananda Babu Won The Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2020 Trophy
नई दिल्ली। 11 अक्टूबर की शाम छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर सिंगिग रियलिटी शो Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2020 को सीज़न आठ का विजेता मिल गया है। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंटेस्टेंट आर्यनंदा बाबू ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। शो के ग्रैंड फिनाले में दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ, गोविंदा और शक्ति कपूर भी देखने को मिले। जिन्होंने शो पर कई अनसुने किस्से सुनाए और लोगों को खूब हंसाया।
आर्यनंदा ने शो में अपने संग के साभी साथियों को कड़ी टक्कर दी। शो के फाइनलिस्ट्स में रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह पहले और दूसरे रनर अप बने। इन सभी विजेताओं का चुनाव जनता की वोटिंग के आधार पर किया गया है। ट्रॉफी को जीतने के बाद आर्यनंदा काफी एक्साइडेट नज़र आईं। उन्होंने इंटरव्यू देते हुए कहा कि उनका सपना सच हो गया। उन्होंने सारेमामापा लिटिल चैंप्स की जर्नी के दौरान बहुत सी चीज़ें सीखीं। शो में उन्हें सबी मेंटर्स और जजों ने बहुत सपोर्ट किया। जिसके लिए वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। आर्यनंदा ने कहा कि वह शो से जुड़ी और अपने दोस्तों की सभी यादों को अपने साथ लिए जा रही है। वह कहती हैं कि उन्हें इस बात की भी खुशी है कि उन्हें अपना हुनर दिखाने का अवसर और मंच मिला। अंत में उन्होंने चैनल और शो का धन्यवाद किया।
जितनी खुश आर्यनंदा दिखाई दीं उतनी ही खुश शो की जज और मशहूर गायिका अल्का याग्निक भी दिखाईं दी। उन्होंने आर्यनंदा की जीत पर बात करते हुए कहा कि वह काफी अच्छी परफॉर्मर रही हैं। शो के शुरूआत से वह ही उन्होंने अपनी गायिकी से सबका दिल जीत लिया था। उन्होंने शो के दौरान एक से बढ़कर एक कठिन गाना गाया है। जिसे सुनकर जज भी दंग रह जाते थे। उन्होंने आर्यनंदा को विनर बनने पर ढेरों शुभकामनाएं भी दी।
View this post on InstagramA post shared by ZEE TV (@zeetv) on
शो के जज हिमेश रेशामिया ने भी आर्यनंदा की जीत पर खुशी जताते हुए उनके हुनर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्यनंदा सभी के लिए एक प्रेरणा है। अभी तक जो बच्चे अपनी प्रतिभाओं का नहीं जान पाए हैं। वह शायद आर्यनंदा से कुछ सीख ले सकते हैं। हिमेश ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि आर्यनंदा का सपना सच हो गया और भगवान ने उनकी दुआएं कबूल कर ली। यह बस अभी सफलता की पहली सीढ़ी है।
आपको बता दें ग्रैंड फिनाले में टॉप 7 फाइनलिस्ट्स थे। जिन्होंने ग्रैंड फिनाले की रात को अपने सुरों से और सजा दिया। शो में एक से बढ़कर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि जावेद अली, हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक ने भी अपने सुपरहिट्स गानों को गाकर समां बांध दिया। पूरे शो में जोश का फुल हाई डोज दिखाई दिया। इस बीच शो में दिग्गज संगीतकार और सिंगर ए.आर.रहमान को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया। जावेद अली की इस परफॉर्मेंस ने सबकों हैरान कर के रख दिया।
Published on:
12 Oct 2020 09:46 am
