अगर देखा जाए तो पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका डट कर सामना कर चुके हैं. इंडस्ट्री ने कैंसर से इरफान खान, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, नरगिस, राजेश खन्ना और कई बड़े सितारों को खोया है. ये सभी सितारे कैंसर से जंग में हार चुके थे, लेकिन कई सितारें ऐसे भी जिन्होंने कैंसर की बीमारी को हराया भी है, जिसमें संजय दत्त, मनीषा कोइराला, राकेश रोशन, सोनाली बेंद्रे कई नाम शामिल है.