6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BARC TRP Report: ‘बिग बॉस’ के घमासान के बावजूद ‘अनुपमा’ टॉप पर, इन सीरियल्स ने टॉप 10 में बनाई जगह

Barc TRP Report Week 3: मनोरंजन जगत में बार्क की तरफ से जारी होने वाली टीआरपी रिपोर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है और फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। साल 2024 के तीसरे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इसमें पहले नंबर पर हमेशा की तरह अनुपमा ही आया है।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 26, 2024

BARC TRP report this week

Barc TRP Report: टीआरपी रेटिंग लिस्ट में अनुपमा के साथ-साथ बिग बॉस 17 ने ग्रैंड फिनाले से पहले टीआरपी की लिस्ट में कमाल कर दिया है। इस शो ने टॉप पांच सीरियल्स को हिलाकर रख दिया है। आइए आपको ज्यादा देर किए बिना टॉप 10 सीरियल के नाम बताते हैं।

अनुपमा
इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ ने टीआरपी लिस्ट में टॉप रैंक हासिल की है। इसको टीआरपी में 2.7 रेटिंग मिली है। हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले यह रेटिंग कम है।
गुम है किसी के प्यार में
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में पहले नंबर पर जगह बनाने में इस हफ्ते भी चूक गया है। इस बार भी ये शो दूसरे नंबर पर आया है। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर इस सीरियल को 2.6 रेटिंग मिली है।


ये रिश्ता क्या कहलाता है और इमली
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ काफी समय से तीसरे नंबर पर बना हुआ है। इसको इस हफ्ते 2.3 की रेटिंग मिली है। सीरियल में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 'इमली' भी बीते काफी समय से टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर बना हुआ है। ये शो कुछ समय पहले टॉप 2 में भी जगह बनाते हुए नजर आया था। बता दें कि इस बार शो को 2.2 रेटिंग मिली है।


बिग बॉस 17
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को फिनाले वीक में भर-भरकर प्यार मिल रहा है। इस हफ्ते शो ने टॉप पांच में एंट्री मार ली है। बिग बॉस 17 इस हफ्ते 2.1 की रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है। ‘बिग बॉस 17’ का 28 जनवरी को फिनाले होना है। शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं।


साल के तीसरे हफ्ते में झनक की रेटिंग गिरी है। इस बार हिबा नवाब के सीरियल को 2 रेटिंग मिली है। 6th पोजिशन शो झनक को मिली है। झलक 2023 में शुरू हुआ था। वहीं सातवें नंबर पर पंड्या स्टोर है। पंड्या स्टोर में भी सेकंड जेनरेशन की कहानी दिखाई जा रही है। सीरियल बातें कुछ अनकही सी की टीआरपी में सुधार आया है। यह आठवें नंबर पर है।

नौवें नंबर पर दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। इन दिनों शो में पोपटलाल की शादी की कहानी दिखाई जा रही है। पोपटलाल की शादी की कहानी इस शो के लिए कभी भी पुराना नहीं हो सकता। इस बार सीरियल को 1.8 रेटिंग मिली है। इसके अलावा दसवें नंबर पर शो तेरी मेरी डोरियां हैं। इस हफ्ते शो को 1.7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन के लिए TRP बहुत मायने रखती है क्योंकि इससे विज्ञापनदाताओं को यह पता लग जाता है कि किस चैनल पर विज्ञापन देने से उनके प्रोडक्ट्स या सर्विसेस को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स मिलेंगे।