12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, राज्यपाल ने खुद दिया सम्मान

Bhabhiji ghar par hai fame Saumya Tandon: सौम्या टंडन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें राज्यपाल उनको पुरस्कार दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
saumya Tondon

राज्यपाल से पुरस्कार लेतीं टीवी का लोकप्रिय चेहरा सौम्या

Bhabhi ji ghar par hai fame Saumya Tandon: टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन को 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' से सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उनको इस अवार्ड से नवाजा। सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में सौम्या नीली नेट शिफॉन साड़ी में राज्यपाल से पुरस्कार ले रही हैं। 'चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश' पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जो अपने काम और उपलब्धियों से समाज पर सकारात्मक असर डालते हैं। इस पुरस्कार के लिए बाकायदा एक ज्यूरी नाम तय करती है। सौम्या टंडन का परिवार भोपाल का रहने वाला है, ऐसे में उनको इस साल इस अवार्ड के लिए चुना गया है।


सौम्या को मिल रही बधाईयां
'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता मिश्रा के किरदार ने सौम्या को घर-घर में मशहूर किया है। कुछ समय पहले उन्होंने ये सीरियल छोड़ दिया था। इस सीरियल को छोड़ने के बाद उनके फैंस जानने चाहते हैं कि उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट क्या होगा। इसी बीच उनको ये अहम पुरस्कार मिला है, जो ना सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खुशी लेकर आया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें- उर्फी जावेद से भी चार कदम आगे निकलीं उनकी बड़ी बहन उरुसा, सब हदें-सरहदें तोड़ डालीं