30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारस छाबड़ा की दुल्हन बनेगी भजन सम्राट अनूप जलोटा की हॉट गर्लफ्रेंड, ‘बिग बॉस’ में किया था प्यार का नाटक

रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में शहनाज और पारस अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढ़ूंढ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Paras chhabra

Paras chhabra

टीवी का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 की टीआरपी सबसे ज्यादा रही। इसमें कंटेस्टेंट शहनाज गिल और पारस छाबड़ा ने काफी सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस के दौरान ही पारस और शहनाज को चैनल की ओर से बड़ा ऑफर दिया गया था। रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में शहनाज और पारस अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढ़ूंढ रहे हैं।

पारस की दुल्हन बनने के लिए कई हसीनाओं की शो में एंट्री हुई है। इनमें से एक 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट भी शामिल हैं। इस हसीना का नाम है जसलीन मथारू। बता दें कि जसलीन 'बिग बॉस' में प्यार का ढोंग रचा चुकी हैं। दरअसल, वो शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा की पार्टनर बनके आई थीं। जलोटा उनसे उम्र में 37 साल बड़े हैं। दोनों ने शो में प्यार का नाटक किया था। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन्होंने इसे झूठा बताया था। अब जसलीन,पारस के स्वंयवर में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं।

शो में वे पारस के साथ डांस करती हुई भी नजर आईं। शो में एंट्री लेते ही उनकी एक कंटेस्टेंट से थोड़ी बहस भी हो गई। दरअसल एक अन्य कंटेस्टेंट संजना ने उनके कपड़ों पर कमेंट कर दिया और इससे वो भड़क गईं।