16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज को कहा- Baby, उसके बाद बेड पर लेटकर किया Kiss, देखें वीडियो

बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज की बहुत क्यूट बॉडिंग देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ शहनाज को मनाने के लिए उन्हें Kiss भी करते हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
38344025-fb21-4cbc-b16d-629956823285.jpeg

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 13' के वीकेंड के वार में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। लड़ाई इतनी बढ़ गई की ये हाथापाई तक पहुंच गई। उसके बाद सलमान खान और सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि और अरहान की जमकर क्लास लगाई। लेकिन अब बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज की बहुत क्यूट बॉडिंग देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ शहनाज को मनाने के लिए उन्हें Kiss भी करते हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शो के प्रोमो में सिद्धार्थ और शहनाज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज प्रसारित एपिसोड में ये दिखाया जाएगा। सिद्धार्थ, शहनाज और आरती टेबल पर बैठे होते हैं। शहनाज अपने पैर से सिद्धार्थ का पैर दबाए रखती हैं। जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तू मुझे अपने पैरों के नीचे रखना चाहती है।' जवाब में शहनाज कहती हैं कि 'मैं तुझे अपने पैरों पर नहीं सिर पर बैठाए रखना चाहती हूं।' उसके बाद जब शहनाज सिद्धार्थ से एक चम्मच मांगती हैं तो 'क्या तुम्हें एक चम्मच की जरूरत है बेबी।'

इसके बाद जब शहनाज बेड पर बैठी होती हैं तो सिद्धार्थ दौड़कर उनके पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ शहनाज के सिर पर किस करते हैं। दोनों की ये बॉडिंग देख शेफाली विकास एक-दूसरे से कहते हैं कि दोनों बहुत क्यूट लगते हैं।' इस पर विकास गुप्ता कहते हैं कि 'वो एक दूसरे के प्यार में पागल हैं' तो शेफाली कहती हैं कि 'नहीं, ये उस तरह का प्यार नहीं है।' विकास आगे कहते हैं, 'हां ये उसी तरह का प्यार है।' आपको बता दें कि फैंस सिद्धार्थ और शहनाज को प्यार से सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब दोनों आपस में बात करने लगे तो फैंस भी काफी खुश हो गए।