
Bigg Boss 17 Finale Live: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को रविवार को अपना विनर मिल जाएगा। शो का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। BB हाउस में आज पूरी रात पार्टी होने वाली है इसके साथ जश्न मनाया जाने वाला है। बस कुछ घंटे और, हमे इस सीजन का 'बिग बॉस 17' विनर मिलने वाला है। अब देखना ये है कि ये ताज किसके सर सजता है।
शो में अरुण महाशेट्टी ने टॉप 5 में जगह बनाई। अब खबरें हैं कि वो शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के फैन पेज द खबरी के मुताबिक, टॉप 5 में से बाहर होने वाले अरुण पहले कंटेस्टेंट्स हैं। हालांकि, उनके एलिमिनेशन को लेकर अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।
शो में अब्दू रोजिक ने सलमान खान के गाने स्वैग से करेंगे स्वागत पर एंट्री ली। शो में आते ही उन्होंने कहा कि वो मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट कर रहे हैं और वो मुनव्वर के लिए ही आए हैं। इसके अलावा अब्दू ने बताया कि उनका ईशा पर क्रश है। उन्होंने ईश के साथ डांस भी किया।
Updated on:
28 Jan 2024 08:59 pm
Published on:
28 Jan 2024 08:56 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
