16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIGG BOSS 11 की इस कंटेस्टेंट के घर से आई बुरी खबर, भाई की हुई अचानक मौत!

खबरों के अनुसार उनके 18 साल के चचेरे भाई की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 22, 2018

bandagi kalra

bandagi kalra

सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो बिग बॅास 11 की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार उनके 18 साल के चचेरे भाई की मौत हो गई है। इस बात का बंदगी को गहरा सदमा लगा है। इस वक्त उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है।

भाई की मौत पर बंदगी ने लिखा पोस्ट
अपने छोटे भाई की मौत का दर्द यकीनन बंदगी भुलाए नहीं भूल पा रहीं। हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोश्नल पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, '18 साल के अपने कजिन ब्रदर को दो दिन पहले खो चुकी हूं। 1 हफ्ते पहले उसे लंग कैंसर होने का पता चला। वह बिल्कुल ठीक था फिर भी हम उसे बचा नहीं पाए। मैं सदमे में हूं और लगता है हमेशा ही रहूंगी। जिंदगी के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। ये नुकसान हम जिंदगी में सब कुछ मिल जाए तब भी नहीं भर सकते। हमें मालूम भी नहीं होता कि अपनों के साथ हम कितना कम समय बिताते हैं। इस घटना ने एक बहुत बड़ी सीख दी है मुझे। आज से मैं अपने करीबियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताऊंगी। आप नहीं जानते कल क्या हो।'

My heart breaks and aches 💔since the day I have heard this news , I have lost my 18 year old cousin brother to cancer two days back 😭 A week ago he was detected with 4th stage lung cancer and not even a week he could survive although he was perfectly fine always but we coudn’t save him . I am still in shock and I think will always stay in shock , life has become so unpredictable and fragile that anywhere anytime anything can happen . These losses can never be fulfilled no matter what we get in life . We never realise how less time we spend with our people until they are gone and this incident in my life is a lesson for me , starting today I am going to spend as much time I can spend with my dear ones in life & I would request everyone the same ☹️ you never know what’s gonna happen tomorrow !! May god he rest in peace 🙈 PARTH KAPOOR !! 😢

A post shared by Bandgi Kalra (@bandgikalra) on

पुनीश और बंदगी का अफेयर
बता दें उनके भाई का कैंसर लास्ट स्टेज पर था। बीमारी का पता चलने के एक वीक के अंदर ही उनका निधन हो गया। बता दें पिछले दिनों बंदगी कालरा अपने बॅायफ्रेंड पुनीश शर्मा को लेकर सुर्खियों में आईं थी। पुनीश और बंदगी का अफेयर बिग बॅास 11 के घर में शुरू हुआ था। लेकिन शो खत्म होने के बाद भी जोड़ा एक-साथ है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में पुनीश ने बंदगी को उनके बर्थडे पर महंगी रिंग गिफ्ट की थी। साथ ही आलीशन पार्टी का आयोजन किया था।