
बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ की अचानक तबीयत खराब, पति ने ऐसे जाहिर किया दुख
Bigg Boss 12 Season जीतने वाली जानी मानी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Dipika Kakar की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी खुद उनके पति एक्टर Shoaib Ibrahim ने सोशल मीडिया पर दी। शोएब ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दीपिका ने शोएब के कंधे पर सिर रखा हुआ है। अभिनेता शोएब ने तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरा बच्चा बीमार।' दीपिका बुखार से जूझ रही हैं।
उनके इस पोस्ट के बाद से लगातार दीपिका के फैंस उनके हालचाल पूछते रहे।
कुछ घंटे बाद शोएब ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसके साथ उन्होंने लिखा, मेरा बीमार बच्चा ठीक हो गया, दुआओं के लिए शुक्रिया।
गौरतलब है की टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस दीपिका ने बॉलीवुड में फिल्म 'पलटन' से कदम रखा था। लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।
Published on:
25 Apr 2019 08:54 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
