
नई दिल्ली | बिग बॉस के अंदर ऐसा पहली बार हुआ जब सलमान खान (Salman Khan) को खुद घर में जाकर किसी कंटेस्टेंट को संभालना पड़ा। बीते एपिसोड में सलमान ने अरहान खान (Arhaan Khan) का सच रश्मि (Rashami Desai) के सामने रखा कि वो शादी शुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। ये जानने के बाद रश्मि पूरी तरह से टूटी हुईं नज़र आईं। सलमान ने उन्हें गले लगाकर संभाला और पूछा कि वो क्या चाहती हैं। अब अरहान ने रश्मि की निजी ज़िंदगी के बारे में ऐसी बात बोल दी है जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
रिसेन्टली बिग बॉस का जो प्रोमो सामने आया है उसमें रश्मि और अरहान के बीच तो सब ठीक होता दिखाई दे रहा है। लेकिन अरहान ने जो बात रश्मि के लिए बोली है उससे रश्मि फिर से उनसे दूर हो सकती हैं। अरहान, शेफाली बग्गा से कहते हैं- मैं अभी भी रश्मि के लिए कुछ भी कर सकता हूं। अगर मैं बिग बॉस की ट्रॉफी जीत गया तो मैं उसे रश्मि (Rashami Desai) को दे दूंगा ताकि वो खुश रह सके। इसके बाद अरहान (Arhaan Khan) कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। वो शेफाली से कहते हैं- यहां तक कि जब रश्मि देसाई रोड पर आ गई थी, मेरा दिल जानता है कि मैं उन्हें वहां से इस घर तक कैसे लेकर आया हूं। रश्मि देसाई ये बात नहीं सुन पाती है क्योंकि वो किचन में खाना बना रहीं होती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
हालांकि जब रश्मि (Rashami Desai) को अरहान की ये बात पता चलेगी तब ज़रुर उनके लिए मुसीबत पैदा हो सकती है। बता दें कि रश्मि 3 साल पहले पैसों की तंगी से जूझ रही थीं। तब उनके पास काम भी नहीं था। नंदिश संधु से तलाक के बाद रश्मि की हालत बेहद खराब हो गई थी। इसी बारे में अरहान (Arhaan Khan) ने कैमरों के सामने ये बात बोल दी है। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के अंदर इसके अलावा बाहर हुई हिमांशी खुराना भी गुस्से में हैं। उन्होंने ये बात कही है कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabrra) को बचाया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। जंहा से वो घर के लोगों की सारी बातें सुन और देख रहे हैं।
Published on:
09 Dec 2019 12:39 pm
