4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 13: बिग बॉस ने दिया घरवालों को जोर का झटका, मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट को किया घर से बेघर

बिग बॉस ने विकास गुप्ता (vikas gupta) को घर से बाहर का फैसला कर लिया है। विकास (vikas gupta) की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री (wild card entry) हुई थी ।
2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Dec 26, 2019

vikas guppta

,

नई दिल्ली। Bigg Boss 13 Highlights 25 December: हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के घर (Bigg Boss 13) में धूम-धाम से क्रिसमस मनाया गया। इस दौरान पूरे घर को क्रिसमस की तर्ज पर सजवाया था। स्नो की बारिश हुई और सभी घरवालों ने डांस करके क्रिसमस का जश्न मनाया। क्रिसमस (christmas 2019) के मौके पर मेहमानों की खातिरदारी में कंटेस्टेंट ने पकवान बनाए। लेकिन फिर बिग बॉस (Bigg Boss) ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके चलते घर में सन्नाटा पसर गया।

दरअसल, बिग बॉस ने विकास गुप्ता (vikas gupta) को घर से बाहर का फैसला कर लिया है। विकास (vikas gupta) की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री (wild card entry) हुई थी । उन्हें देवोलीन की जगह घर में लाया गया था । क्यों की देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee)के पीठ में चोट लगी थी और वो इलाज के लिए घर चली गई थीं । जिसके बाद बिग बॉस सीजन 11 (big boss 11) के मास्टर माइंड विकास गुप्ता को घर में लाया गया था । बिग बॉस ने ऐपिसोड के दौरान बताया कि देवोलीना(Devoleena Bhattacharjee) की पीठ की चोट सही नहीं हुई हैं और इसलिए डॉक्टर ने उन्हें शो का हिस्सा न बनने की सलाह दी है। बिग बॉस ने कहा कि, 'ऐसा नहीं हो सकता कि देवोलीना की जगह विकास फाइनल तक पहुंचे। इसलिए उन्हें घर से बाहर किया जा रहा, हांलाकि वो काफी शानदार तरीके से खेले।'

बिग बॉस के इस ऐलान के बाद घरवाले काफी परेशान हो गए। रश्मि देसाई फूट-फूटकर रोने लगीं, वहीं विकास गुप्ता भी अपने आंखों में आंसू नहीं रोक पाए। सभी घरवालों से विदाई लेकर विकास कंन्फेशन रूम पहुंचे, जहां बिग बॉस ने उनकी जमकर तारीफ की। बता दें बिग बॉस 13 में बैक इंजरी के कारण बेघर हुईं कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही घर में एंट्री लेने वाली थीं, लेकिन जाने से दो दिन पहले उन्हें अचानक फिर से दर्द शुरू हो गया। ऐसे में डॉक्टर्स ने फिर से उनका ट्रीटमेंट किया। उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें चैनल को हेल्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा कि वो पूरी तरह से ठीक हो गई हैं, लेकिन अभी उन्हें डॉक्टर्स ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है।