16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा इस वजह से शो से हुए बाहर, प्यार करने वाली शहनाज़ गिल की ऐसी हुई हालत

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) इस वजह से शो से हुए बाहर! टास्क के दौरान पारस ने की मनमानी शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने पारस के लिए कबूला अपना प्यार

2 min read
Google source verification
paras shehnaaz.jpg

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के अंदर आए दिन किसी ना किसी के बाहर जाने की खबर आ रही है। जंहा एक तरफ दर्शकों का इंटरेस्ट शो की तरफ बढ़ रहा था वहीं अब सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले कंटेस्टेंट्स ही बाहर हो रहे हैं। रिसेन्टली टास्क के दौरान संचालक के तौर पर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) मनमानी करते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद घरवालों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और विशाल सिंह के बीच काफी झड़प भी हुई थी। इसके बाद ये खबर आई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बीमार होने के चलते बाहर चले जाएंगे। अब पारस छाबड़ा के लिए बुरी खबर है।

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की विग आई सामने, सिर से गिरते-गिरते बची.. Video Viral

बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज़ (Asim Riaz) की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों के प्रशंसक एक दूसरे को घर से निकालने की बात करते रहे। वहीं इतनी लड़ाई के बाद आसिम सिद्धार्थ से ये कहते हुए दिखाई दिए कि उनकी बाते सुनकर ही वो बीमार हो गए हैं। और इसी बीच पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की तबीयत कुछ ठीक नहीं दिखाई दी जिसके बाद वो अपना इलाज कराने के लिए घर से बाहर चले गए हैं। उधर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने पारस से प्यार करने की बात भी रिसेन्टली बोली थी। शहनाज ने आसिम से कहा था- मुझे पारस छाबड़ा से प्यार है।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला इस वजह से छिपाकर रखते हैं बायां हाथ? फैंस ने तारीफ कर कहा कि यही है शो का विजता

बता दें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की लड़ाई के बाद उनके फैंस एक को विजेता घोषित कर दूसरे को शो से निकालने की बात कर रहे हैं। वहीं पारस छाबड़ा की मनमानी से घर के लोग काफी परेशान हैं। बीते एपिसोड में हिन्दुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई पारस छाबड़ा के डिसीजन से गुस्साए हुए नजर आते हैं। अरहान खान भी पारस छाबड़ा पर अपना गुस्सा निकालते हैं। रश्मि देसाई अरहान को संभालने की कोशिश करती हैं लेकिन उन दोनों की भी लड़ाई हो जाती है। फिलहाल पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) घर से बाहर जा चुके हैं अब वो कब आएंगे इसकी कोई खबर नहीं है।