8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा ने आधी रात को किया घर में ड्रामा, गुस्से में विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शेफाली बग्गा घर में हंगामा खड़ा कर देती हैं। विकास गुप्ता और रश्मि देसाई से भिड़ने के बाद शेफाली मधुरिमा तुली से भी झगड़ती दिखीं।
2 min read
Google source verification
shaifali_bagga_.jpeg

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते काफी ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक बार फिर तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि कार्य रद्द न हो इसलिए किसी भी सामान को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। जिसके बाद एक फिर चुहे- बिल्ली का टास्क शुरू हुआ। मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया था कि टास्क के दौरान शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई के बीच काफी बहस हुई थी।

दरअसल, टास्क के लिए बनीं दो टीमों में से एक एक कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से गेम से हटना था। विकास गुप्ता शेफाली से कहते हैं कि वो गिव अप कर दें, लेकिन शेफाली इस पर राजी नहीं होतीं। शेफाली रोते हुए कहती हैं कि ये टीम स्पिरिट होती है क्या। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और गुस्से में रश्मि प्लेट तोड़ देती हैं। वहीं कैप्टेंसी टास्क के दौरान लगीं तस्वीरें शेफाली निकालकर फाड़ने लगती हैं। इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया कि शेफाली इस पूरे घटना से इतना गुस्सा हो जाती हैं कि रात को वो किसी को सोने नहीं देतीं।

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शेफाली बग्गा घर में हंगामा खड़ा कर देती हैं। विकास गुप्ता और रश्मि देसाई से भिड़ने के बाद शेफाली मधुरिमा तुली से भी झगड़ती दिखीं। मधुरिमा सो रही होती हैं तभी शेफाली उनका कंबल खींच लेती हैं। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होती है। शेफाली इसके बाद सोए हुए कंटेस्टेंट के पास जाकर थाली-चम्मच पीटने लगती हैं। जिसके बाद विकास गुप्ता कंबल से लपेटकर शेफाली बग्गा को बाथरूम में बंद कर देते हैं। घरवाले शेफाली को बंद करके वहां से चले जाते हैं। अब ये जानना दिलचस्प होगा कि शेफाली का इस पर क्या रिएक्शन होगा।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग