scriptBigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के शॉकिंग एविक्शन से हैरान घरवाले, पति के जाने से रुबीना दिलैक का रो-रोकर हुआ बुरा हाल | bigg boss 14 abhinav shukla shocking eviction rubina dilaik crying lik | Patrika News

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के शॉकिंग एविक्शन से हैरान घरवाले, पति के जाने से रुबीना दिलैक का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Published: Feb 10, 2021 03:29:22 pm

Submitted by:

Neha Gupta

अभिनव शुक्ला का हुआ शॉकिंग एविक्शन
रुबीना दिलैक का पति के जाने से हुआ बुरा हाल
बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला को दर्शकों ने दिया ढेर सारा प्यार

Abhinav Shukla and Rubina Dilaik

Abhinav Shukla and Rubina Dilaik

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस ने एक ऐसा शॉकिंग एविक्शन कर दिया जिसने पूरे घर को हिलाकर रख दिया। जीत के दावेदार और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का सफर बिग बॉस ने एक अलग तरह से खत्म कर दिया। रुबीना का ये खबर सुनते ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि अभिनव ने अपनी पत्नी रुबीना को संभाला और उन्हें समझाया कि अब उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी पर पूरी तरह से ध्यान देना होगा।

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस के घर में दाखिल हुए सपोटर्स को ये निर्णय दिया गया कि घर से किसे बाहर करना चाहते हैं। सपोर्ट्स को अपने हिसाब से घर में सबसे कम योगदान देने वाला नाम लेना था। इसमें तीन लोगों ने अभिनव का नाम लिया। जैस्मीन भसीन, जान कुमार सानू और विंदू दारा सिंह ने अभिनव का नाम लिया। वहीं राहुल महाजन ने देवोलीना, पारस छाबड़ा ने राहुल वैद्द और तोषी ने निक्की तंबोली का नाम बोला। अभिनव का नाम लेने वाले ज्यादा लोग थे इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

https://twitter.com/ashukla09?ref_src=twsrc%5Etfw

अभिनव शुक्ला के अचानक एविक्शन की खबर सुनते ही जहां घरवालें शॉक्ड नजर आए वहीं रुबीना दिलैक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रुबीना और अभिनव ने शो में एक साथ एंट्री की थी। अभी तक दोनों का बहुत बढ़िया खेल रहे थे। रुबीना ने रोते हुए कहा कि अभिनव मुझसे ज्यादा यहां रहने के लायक हैं। हालांकि अली के समझाने पर रुबीना खुशी के साथ उन्हें विदा करती हैं लेकिन रात में वो पति को याद करते हुए दिखती हैं। रुबीना अभिनव की ग्रीन टी-शर्ट को गले लगाकर घूमती दिखाई देती हैं।

बता दें कि अभिनव को कई बार कंटेस्टेंट्स ने कई बातें बोलीं लेकिन दर्शकों ने हर बार उन्हें सपोर्ट किया और वोटिंग में आगे रखा। जैस्मीन भसीन और अभिनव शुक्ला के वक्त में भी वो बच गए थे। उनके अचानक एविक्शन से कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई है।

https://twitter.com/hashtag/BB14?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो