25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 14: जोड़ियां दिखाएंगी बेहतरीन केमेस्ट्री, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने किया लिप किस

बिग बॉस 14 में इस बार वीकेंड का वार बहुत ही इंटरेस्ट्रिंग होने वाला है। जोड़ियों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। रुबीना और अभिनव का प्यार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 07, 2020

Bigg Boss 14 new promo video

Bigg Boss 14 new promo video

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss14) में अब लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। नई जोड़ियों में नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। वीकेंड का वार में प्यार और रोमांस का माहौल देखने को मिलने वाला है। शो का नए प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिसमें रुबीना दिलैक और पति अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और अली गोनी, जान कुमार शान और निक्की तंबोली एक दूसरे के लिए खूब प्यार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है कि जोड़ी नंबर वन अपना प्यार दिखा रही हैं। रुबीना और अभिनव एक दूसरे के प्यार में इस कदर खोए हुए दिखाई दिए कि किस करने लगे।

अभिनव और रुबीना की दिखा प्यार

प्रोमो वीडियो में दिखाया जा रहा है कि रुबीना दिलैक और अभिनव बीवी नंबर वन गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनव अपनी पत्नी को खुश करने में लगे हुए हैं। इसी बीच दोनों एक दूसरे को लिपकिस भी करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

जैस्मीन और अली की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

वहीं जैस्मीन भसीन अपने खास दोस्त अली गोनी के साथ डांस करती हुई दिखाई देती हैं। अली घर की दूसरी तरफ से डांस करते हैं और जैस्मीन उनके साथ केमेस्ट्री बनाने की कोशिश करती हैं। दोनों शुद्ध देसी रोमांस के 'लव लाइफ' गाने पर डांस करते हैं।

निक्की तंबोली के साथ जान ने किया डांस

वहीं निक्की तंबोली और जान कुमार सानू एक दूसरे के साथ मस्तीभरा डांस करते हुए नजर आते हैं। दोनों 'खाली पीली' गाने पर डांस करके अपनी बॉन्डिंग दिखाने की कोशिश करते हैं।

वहीं एजाज खान और पवित्रा पुनिया की लड़ाई पर अल्लाह दुहाई गाना बजाय जाएगा। दोनों एक दूसरे के साथ टशन में डांस करते हुए नजर आएंगे। दर्शकों के लिए वीकेंड का वार बेहद ही मजेदार होने वाला है। रुबीना दिलैक और अभिनव की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।