बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) अब अपने आखिरी सफर की ओर निकल पड़ा है। शो को जल्द ही उसका विनर मिलने वाला है। इस बीच शो की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी को (Priyanka Chahar Choudhary) लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। अब जल्द ही शो को उसका इस सीजन का विनर मिलने वाला है। शो में आए हर कंटेस्टेंट ने अपनी अलग छाप छोड़ी। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी भी अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहीं। अब प्रियंका चाहर चौधरी को ऐसा ऑफर हाथ लगा है कि उनकी किस्मत चमक गई है।
खबर है कि प्रियंका को सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस साल आने वाली फिल्म 'डंकी' (Dunki) हाथ लगी है। खबर है कि उन्हें शाहरुख की फिल्म 'डंकी' में साइन कर लिया गया है।
इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है वहीं उनके फैंस खुशी से धूम उठे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान ने डंकी फिल्म के लिए प्रियंका का नाम रिकमेंड किया।
यह भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की इस चीज से परेशान हुए शाहरुख खान
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक ऐसी लड़की की तलाश में थे जिसका पंजाबी बैकग्राउंड हो और वो रोल में फिट बैठे। सुनने में आया है कि सलमान खान ने प्रोडक्शन हाउस को प्रियंका का नाम सुझाया, जिसके बाद उनसे संपर्क किया गया।
यहां तक कि फैंस तो उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं भी देने लगे हैं, जबकि अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी से कहा था कि घर के बाहर आने के बाद उनके पास प्रियंका के लिए कुछ है। जिसके बाद से हर कोई ये अनुमान लगा रहा है कि सलमान खान प्रियंका चौधरी को किसी प्रोजेक्ट के लिए साइन करने वाले हैं।
वहीं एकता कपूर ने भी शो पर आकर प्रियंका को इशारों में कहा था कि वो उन्हें किसी प्रोजेक्ट के लिए कॉल करेंगी। इस एपिसोड में एकता कपूर ने निमृत कौर आहलुवालिया को अपनी फिल्म LSD 2 के लिए साइन किया था। वहीं ये घोषणा भी की थी कि उन्हें घर में अपनी अगली नागिन भी मिल गई है।
फिल्म डंकी में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। फिल्म को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं।
'डंकी' 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। 'बिग बॉस 16' के विजेता को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस बार ट्रॉफी धारावाहिक 'उड़ारियां' से लोकप्रिय हुईं प्रियंका के नाम होगी।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती हैं इलियाना डिक्रूज