27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी का विवादों से रहा है गहरा नाता, खा चुके हैं जेल की हवा

Munawar Faruqui Controversies: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बन गए हैं। उन्हें इस बार प्राइज मनी के रूप में 50 लाख रुपये मिले हैं। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में जगह बनाने वाले सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। उनके फैंस चाहते थे कि वो ही इस बार विनर बने। हुआ भी ऐसा।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 29, 2024

big_boss_winner.jpg

: मगर रियलिटी शो बिग बॉस-17 को जीत चुके मुनव्वर फारूकी की लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है। विवादों से उनका गहरा नाता है। चलिए जानते हैं इनसे जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में…


1. गर्लफ्रेंड ने बताया मुनव्वर को बेवफा
उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री की थी। यहां उन्होंने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए। आयशा ने कहा कि उसके कई लड़कियों से शारीरिक संबंध थे। उन्होंने आयशा के साथ चीटिंग की है।


2. सबसे छुपाई शादीशुदा होने की बात
टीवी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में मुनव्वर फारूकी का नाम अंजली अरोड़ा से जुड़ा था। इसके बाद उनकी एक फोटो वायरल हुई। इसमें वो एक बच्चे और महिला के साथ दिख रहे थे। इसके सामने आने के बाद ही मुनव्वर ने शो में खुलासा किया था कि वो शादीशुदा हैं। इनका 7 साल का बेटा है और पत्नी से तलाक हो चुका है।


3. विवाहित होते हुए भी की डेटिंग
यही नहीं मुनव्वर शादीशुदा होते हुए भी लड़कियों को डेट करते थे। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर ये आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि शादी हो जाने के बावजूद वो नाजिला के साथ रिश्ते में थे। नाजिला की वजह से मुनव्वर का तलाक हुआ।


4. देवी-देवताओं का किया अपमान
2021 में मुनव्वर फारूकी जेल भी जा चुके हैं। उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। उन्होंने देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी की थी। मुनव्वर के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर हुई थी और उनको जेल भी जाना पड़ा था।


5. फीमेल इंफ्लूएंसर्स को करते थे मैसेज
मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा ने खुलासा किया था कि वो फीमेल इंफ्लूएंसर्स को मैसेज करते थे। वो आ उनकी टीम उन्हें मैसेज कर म्यूजिक वीडियो बनाने की बातें करते थे। कई बार तो वो उसमें पैसे भी लगाने को तैयार थे। जबकि मुनव्वर कई बार कह चुके थे कि उनके पास पैसे नहीं हैं।