
bb9
मुंबई। टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस 9" के सोमवार के एपिसोड में काफी
टि्वस्ट आए। जहां नॉमिनेशन का फॉर्मेट बदला गया, वहीं पहली बार "बिग बॉस" की प्राइज
मनी भी कम कर दी गई। इसका आरोप कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर थोपने लगे, लेकिन इस बीच
अपनी समझदारी के चलते कीथ सबके हीरो बन गए।
नॉमिनेशन
सबसे पहले नॉमिनेशन
की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें युविका और विकास की जोड़ी व अरविंद को छोड़कर बाकी
सभी जोडियां नॉमिनेट रही। टि्वस्ट ये रहा कि अब इन जोडियों को डिसाइड करना था कि
दोनों में कौनसा एक सदस्य नॉमिनेशन में जाकर अपनी लोकप्रियता की अग्निपरीक्षा देगा।
ऎसे में प्रिंस, रिमी, अमन, रूपल और मंदना नॉमिनेट किए गए।
प्राइज मनी में
कटौती
अब तक "बिग बॉस" में दिगांगना, कीथ, सुयश और प्रिंस के बैग नहीं आए थे।
इसके लिए इन चारों को "नीलामी टास्क" दिया गया। इसके मुताबिक अपना बैग वापस पाने के
लिए कंटेस्टेंट्स को बोली लगानी थी और वे पैसा प्राइज मनी से काटा जाना था। कीथ को
छोड़कर किसी को ये टास्क समझ नहीं आया, जिसका नुकसान ये हुआ कि "बिग बॉस" की प्राइज
मनी 50 लाख से घटकर अब केवल 39,66,667 रूपए रह गई।
कीथ बन गए हीरो
दरअसल
टास्क के दौरान कीथ ने अपना बैग पाने के लिए कोई बोली नहीं लगाई और जीरो लिख दिया।
वहीं प्रिंस, सुयश और दिगांगना ने मिलकर 10,33,333 रूपए की बोली लगा दी। इसके चलते
50 लाख में से ये राशि कम हो गई और इन तीनों को अपना बैग वापस मिल गया। कीथ टास्क
को समझ गए थे, इसलिए उन्होंने जीरो लिखा। क ीथ अपनी समझदारी के चलते घर के हीरो बन
गए।
कीथ और मंदना में होगा झगड़ा
मंगलवार के एपिसोड में परफेक्ट जोड़ी
माने जाने वाले कीथ और मंदना में झगड़ा दिखाया जाएगा। ऎसे में झगड़ते हुए मंदना कीथ
को कहेगी कि अगर इतनी ही प्रोब्लम थी तो आपने अपना पार्टनर क्यों नहीं बदला। अब कीथ
और मंदना का झगड़ा किस लेवल तक जाता है, ये आज के एपिसोड में पता चल पाएगा।
Published on:
20 Oct 2015 11:04 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
