
नई दिल्ली: 'बिग बॉस 8' के कंटेस्टेंट आरजे प्रीतम सिंह (Pritam Singh) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। प्रीतम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रीतम ने जो तस्वीरें शेयर की थी, उसमें उनके शरीर पर चोट के निशान थे। ये चोट उन्हें एक लड़का और लड़की को बचाने के दौरान बदमाशों द्वारा दी गईं, जो दोनों को बुरी तरह पीट रहे थे और जब प्रीतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा।
तस्वीरों के अलावा प्रीतम ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि सुबह के चार बजे थे मैं और मेरी पत्नी जुहू से लौट रहे थे। तब मेरी पत्नी ने देखा कि तीन लड़के एक लड़के को पीट रहे हैं। पीटने की वजह ये थी कि उन तीन लड़कों में से एक ने लड़की पर अभद्र कमेंट किया। जिसका विरोध करने पर लड़के को बुरी तरह पीटा गया। ये सब देखने पर मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि हम कुछ कर नहीं सकते क्या। उसके बाद मैं उनके पास गया और लड़के को बचाने लगे। प्रीतम ने आगे बताया कि मैंने करीब एक घंटे तक लड़के को बचाने की कोशिश की लेकिन वो तीन बदमाश कब दस में बदल गए पता ही नहीं चला।
प्रीतम ने कहा कि एक लड़के को दस बदमाश मिलकर पीट रहे थे वो सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लड़का और लड़की साथ बैठे थे और मिलकर कॉफी पी रहे थे। लड़की उनसे मदद की भीख मांगती रही कि छोड़ दो। मैंने उनसे कि लड़के जाने दो। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस को आठ से दस फोन किए गए लेकिन कोई नहीं आया। जिसके बाद मैं और मेरी पत्नी वहां से पुलिस के पास गए जहां पुलिस ने कहा कि ये उनके एरिया में नहीं आता। हालांकि उन्होंने कहा कि वो मदद करेंगे।
प्रीतम ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके अलावा उस लड़के को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। फिलहाल लड़का हॉस्पिटल में एडमिट है। प्रीतम ने मुबंई पुलिस और शिवसेना को अपने ट्वीट में टैग किया। उसके थोड़ी देर बाद प्रीतम ने बताया कि उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके लिए प्रीतम ने सांसद असलम शेख का मदद के लिए शुक्रिया किया।
Updated on:
09 Mar 2020 03:29 pm
Published on:
09 Mar 2020 03:28 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
