
बंदगी कालरा
Bandgee Kallra: बिग बॉस 11 से फेमस हुई एक्ट्रेस और मॉडल बंदगी कालरा ने हाल ही में अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों पहले दिल्ली में अपने घर गईं थीं। लेकिन 19 फरवरी को दोपहर के समय जब वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर ले गईं, तो उनके पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने उनके साथ बुरा सलूक किया। यहां तक कि उस महिला ने बंदगी और उनके कुत्ते को मारने के भी कोशिश की।
बंदगी ने उस बुजुर्ग महिला पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें धमकी देने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। बंदगी ने महिला के बारे में दावा किया है कि उसने उनके कुत्ते के चेहरे पर चप्पल फेंकी और फिर उन्हें गालियां दी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इन सबके बाद महिला अपने घर के अंदर गई और मुझे मारने के लिए वाइपर तक ले आई। इस दौरान कोई भी मेरा बचाव करने नहीं आया और मैं चुप-चाप शांत खड़ी रही।"
बंदगी आगे कहती हैं कि जब वह उस महिला के बारे में पुलिस को बताती हैं, तो वह उन्हें इसे भूल जाने की सलाह देते हैं क्योंकि वह महिला बुजुर्ग है।
Published on:
26 Feb 2024 04:19 pm
