Bigg Boss OTT Finale: दिव्या अग्रवाल ने जीती ट्रॉफी, निशांत बने फर्स्ट रनरअप
नई दिल्लीPublished: Sep 19, 2021 12:07:40 am
Bigg Boss OTT Finale का शनिवार रात आयोजन किया गया, जिसमें दिव्या अग्रवाल ने बाजी मारी और निशांत भट फर्स्ट रनरअप बने।


Bigg Boss OTT Finale: Divya Agarwal winner, Nishant Bhat 1st Runner-up
मुंबई। Bigg Boss OTT Finale: दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने शनिवार के बीबी ओटीटी ग्रैंड फिनाले में निशांत भट और शमिता शेट्टी को पहले और दूसरे रनर-अप के रूप में छोड़कर बिग बॉस ओटीटी का खिताब जी लिया है। राकेश बापट शीर्ष 4 में थे, जबकि फाइनलिस्ट में से एक प्रतीक सहजपाल ने एक ब्रीफकेस चुना, जिसमें बिग बॉस 15 का टिकट था। उन्हें प्रीमियर के लिए तैयार सलमान खान के बिग बॉस सीजन 15 तक सीधी एंट्री मिल गई है। इसके साथ ही वह आगामी 2 अक्टूबर को BB15 के पहली ऑफिशियल कंटेस्टेंट बन गए हैं।