
Bigg Boss 17 Grand Finale: फिनाले के लिए 'बिग बॉस' का मंच सज चुका है। आज की रात सभी कंटेस्टेंट्स के लिए यादगार होने वाली है। इस मंच पर सिर्फ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि और भी कई सेलेब्स अपनी तगड़ी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं।
भारती ने ओरी को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा कि ओरी के साथ अगर आपको एक सेल्फी लेनी है तो इसके लिए आपको 25 लाक रुपये खर्च करने होंगे। ओरी जब घर के अंदर आए तो उन्होंने रैंप वॉक कॉम्पिटीशन किया जिसमें ओरी ने खुद इमोजी बनाकर कंटेस्टेंट्स को रैंक किया।
इसके पहले विक्की ने बनाया आयशा-सना को बहन बनाया। रैंप वॉक पर सबसे पहले सना रईस खान, विक्की जैन और आयशा आए। तीनों को साथ में देखकर अंकिता के चेहरे का रंग उड़ता दिखा। तीनों ने 'लैला मैं लैला' पर डांस किया।
शो में ओरी ने दिखाया जलवा
ओरी ने अपने सिग्नेचर पोज के साथ नील भट्ट, समर्त और अंकिता लोखंडे संग सेल्फी ली। इसके बाद भारती ने अभिषेक से पूछा कि आप किसके साथ पार्टी नहीं करना चाहते, जिसकी शक्ल आपको पसंद नहीं। अभिषेक ने समर्थ का नाम लिया। मुनव्वर ने आयशा का लिया। अंकिता ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नाम लिया वहीं मनारा ने सोनिया का नाम लिया।
Updated on:
28 Jan 2024 07:46 pm
Published on:
28 Jan 2024 07:45 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
