
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 के फिनाले (Bigg Boss 13 Finale) का हर किसी को इंतज़ार था जो अब लगभग खत्म हो चुका है। आज रात यानी 15 फरवरी को ये तय हो जाएगा कि इस बार बिग बॉस का विजेता कौन बन रहा है। लेकिन जिनके नाम पर ये शो हैं क्या आप जानते हैं कि उस आवाज़ के पीछे वो शख्स कौन है... चलिए आपको बताते हैं कि जो बिग बॉस कभी किसी के सामने नहीं आते सिर्फ अपनी आवाज़ से ही सबकी बोलती बंद कर देते हैं वो आखिर कौन हैं।
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में जैसे ही एंट्री होती हैं एक आवाज़ सुनाई देती है। बिग बॉस चाहते हैं या बिग बॉस ये कहना चाहते हैं इस तरह की कई आवाज़े बिग बॉस हाउस से हमेशा आती रहती हैं और सभी प्रतिभागी उसे फॉलो भी करते हैं लेकिन आजतक बिग बॉस कभी खुद सामने नहीं आए हैं। कई बार कंटेस्टेंट ने भी ये सवाल उठाए हैं कि आखिर वो शख्स कौन है जो बिग बॉस की आवाज़ देते हैं। तो आपको बता देते हैं कि वो डबिंग आर्टिस्ट अतुल कपूर (Atul Kapoor) हैं जो बिग बॉस की आवाज़ को देते हैं।
अतुल कपूर (Atul Kapoor) एक वाइस ओवर आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी। अतुल को बिग बॉस में आवाज़ देने का साल 2006 में मौका मिला था जिसके बाद उनकी आवाज़ पूरे देश में प्रचलित हो गई। अतुल तब से लगातार बिग बॉस को अपनी आवाज़ दे रहे हैं। अतुल सिर्फ बिग बॉस में ही नहीं बल्कि वो कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज़ का जादू दिखा चुके हैं।
साल 2008 में आई फिल्म 'आयरन मैन' में अतुल ने अपनी आवाज़ दी थी इसके बाद इसकी सभी सीरीज़ में उन्होंने अपनी आवाज़ दी। 'द अवेंजर्स' में भी अतुल अपनी आवाज़ दे चुके हैं, इसके साथ वो 'अवेंजर्सः इनफिनिटी वार' तक उनकी आवाज़ का जादू चला। ऐसे ही अतुल बहुत सी फिल्मों में अपनी जादुई आवाज़ का जलवा बिखेर चुके हैं।
Published on:
15 Feb 2020 01:48 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
