18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 10: इस सवाल के कारण बिनीता जैन नहीं जीत पाईं 7 करोड़, लेकिन बनी सीजन की पहली करोड़पति

बिनीता इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं।

2 min read
Google source verification
KBC

KBC

'कौन बनेगा करोड़पति 10' के बीते एपिसोड में बिग बी के सामने हॉट सीट पर विराजमान थी असम की रहने वाली बिनीता जैन। बिनीता ने वो कारनाम कर दिखाया जो इस सीजन में अब तक कोई भी ना कर सका है। दरअसल बिनीता इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। उन्होंने कुल एक करोड़ की राशि अपने नाम की। पूरे खेल के दौरान उनकी होशियारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

बिनीता ने शानदार खेल दिखाते हुए एक करोड़ की धनराशि जीती, लेकिन जैसे ही उनके सामने सात करोड़ का सवाल पूछा गया तो उन्होंने खेल छोड़ना सही समझा। बता दें कि सात करोड़ जीतने के लिए उनसे पूछा गया कि 1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था? लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था, जिसके कारण उन्हें 1 करोड़ रुपये पर ही खेल छोड़ना पड़ा।

परिणीति चोपड़ा ने जड़ा अर्जुन कपूर को तमाचा! मौके पर मीडिया भी थी मौजूद

संघर्ष भरी रही जिंदगी
शो की शुरुआत में बिनीता ने बताया कि वह 2013 से ही संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि साल 2013 में उनके पति एक बिजनस ट्रिप पर गए थे लेकिन फिर वह कभी वापस नहीं आए। तब से लेकर अब तक वह अकेले ही बच्चों को पाल रही हैं और आज भी उन्हें अपने पति का इंतजार है। बिनीता की यह कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन से लेकर दर्शक भी काफी भावुक हो गए।

अनूप जलोटा ने तोड़ दी जसलीन से जोड़ी! घर में रहेंगे अकेल

सही गेस किया था सात करोड़ वाले सवाल का जवाब
गौरतलब है कि केबीसी के इतिहास में बिनीता जैन पांचवीं ऐसी महिला बन गई हैं जो 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीतने में कामयाब हुई। ताज्जुब की बात यह है कि उन्होंने 7 करोड़ रुपये वाले सवाल का जवाब भी सही गेस किया था, लेकिन कन्फर्म न होने के चलते उन्होंने क्विट करने का फैसला किया।